Tuesday, 15 September 2026 | 5:25 AM
भारत

केशव प्रसाद मौर्य बोले सपा, बसपा और कांग्रेस को पूरी तरह विदाई देने का वक्त आ गया

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को कहा कि अब समाजवादी पार्टी (सपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और कांग्रेस को पूरी तरह विदाई देने का वक्त आ गया है। मौर्य ने सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा "अब सपा, बसपा और कांग्रेस को पूरी तरह विदाई देने का समय आ गया है।" के
Share:
केशव प्रसाद मौर्य बोले सपा, बसपा और कांग्रेस को पूरी तरह विदाई देने का वक्त आ गया
Read in your preferred language.

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को कहा कि अब समाजवादी पार्टी (सपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और कांग्रेस को पूरी तरह विदाई देने का वक्त आ गया है। मौर्य ने सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा "अब सपा, बसपा और कांग्रेस को पूरी तरह विदाई देने का समय आ गया है।"

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "भाजपा अन्य पिछड़ा वर्गों की एकता की बदौलत अपना विजय अभियान जारी रखेगी। प्रदेश में इन वर्गों की हिस्सेदारी 54 प्रतिशत है। अगर भाजपा न होती तो क्या कल्याण सिंह कभी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और केशव प्रसाद मौर्य उपमुख्यमंत्री बन पाते।" कार्यकर्ताओं में जोश भरने का प्रयास करते हुए मौर्य ने कहा कि उन्हें खुद को उपमुख्यमंत्री से कम नहीं समझना चाहिए। वहीं, एटा से भाजपा सांसद राजवीर सिंह ने इस मौके पर कहा, "वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 265 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य रखा था और पार्टी तथा उसके सहयोगी दलों को 325 सीटें मिली थी।"

सांसद राजवीर सिंह ने कहा, "इस बार हमने 300 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है तो हमें 350 सीटें मिलेंगी।" इनके अलावा केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति भी कार्यक्रम में मौजूद रहीं। केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने दावा किया कि भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जिसमें समाज के सभी वर्गों को सम्मान दिया जाता है।