Thursday, 24 September 2026 | 7:05 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:सेवा संकल्प अभियान के तहत कायमगंज में रक्तदान शिविर, 61 लोगों ने किया रक्तदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चल रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कायमगंज विकास खंड कार्यालय में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। सांसद मुकेश राजपूत ने शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में 61 लोगों ने रक्तदान किया और सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
Share:
फर्रुखाबाद:सेवा संकल्प अभियान के तहत कायमगंज में रक्तदान शिविर, 61 लोगों ने किया रक्तदान
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 23 सितंबर 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चल रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बुधवार, 23 सितंबर 2026 को विकास खंड कायमगंज कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन ब्लॉक प्रमुख कायमगंज एवं ब्लड कमाण्डो फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

रक्तदान शिविर का शुभारंभ सांसद मुकेश राजपूत ने किया। इस अवसर पर कायमगंज विधायक श्रीमती सुरभि गंगवार ने भी शिविर में सहभागिता की। शिविर में कुल 61 लोगों ने रक्तदान किया।

रक्तदान करने वालों में ब्लॉक प्रमुख श्रीमती अनुराधा दुबे, उनके पति अरुण दुबे, पुत्र सागर दुबे, अवर अभियंता राजीव गोयल तथा गौ रक्षक दल के आकाश कश्यप सहित आठ सदस्यों ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वाले सभी लोगों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

शिविर में सीएचसी कायमगंज के अधीक्षक डॉ. विपिन कुमार, डॉ. अमित कुमार, लैब टेक्नीशियन सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। स्वास्थ्य कर्मियों ने रक्तदाताओं की आवश्यक जांच करने के बाद रक्त संग्रह किया।

इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी कायमगंज, भाजपा नेत्री रश्मी दुबे, ओमकारेश्वर पाठक, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र दुबे, मनोज तिवारी, अखिलेश शर्मा, अरुण कुमार, सियाराम कोरी और ऋषिपाल सिसोदिया सहित शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष तथा अन्य भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शिविर में बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता रही और रक्तदाताओं ने रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए योगदान दिया।