Tuesday, 15 September 2026 | 2:33 AM
उत्तर प्रदेश

कासगंज:सांसद देवेश शाक्य ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को सौंपा ज्ञापन, NH-530 पर गोरहा पुल भूमि मुआवज़े की माँग।

कासगंज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 जुलाई 2025  एटा के सांसद  देवेश शाक्य ने आज केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से नई दिल्ली स्थित उनके कार्यालय में भेंट कर राष्ट्रीय राजमार्ग-530 मथुरा-बरेली मार्ग के अंतर्गत गोरहा पुल, सोरों, कासगंज क्षेत्र में भूमि अधिग्रहण से संबंधित गंभीर मुद्दे क
Share:
कासगंज:सांसद देवेश शाक्य ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को सौंपा ज्ञापन, NH-530 पर गोरहा पुल भूमि मुआवज़े की माँग।
Read in your preferred language.

कासगंज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 जुलाई 2025  एटा के सांसद  देवेश शाक्य ने आज केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से नई दिल्ली स्थित उनके कार्यालय में भेंट कर राष्ट्रीय राजमार्ग-530 मथुरा-बरेली मार्ग के अंतर्गत गोरहा पुल, सोरों, कासगंज क्षेत्र में भूमि अधिग्रहण से संबंधित गंभीर मुद्दे को उठाया।

सांसद शाक्य ने श्री गडकरी को सौंपे गए ज्ञापन में अवगत कराया कि एनएच-530 परियोजना के अंतर्गत कासगंज जनपद के कस्बा गोरहा में नहर के पास स्थित कई दुकानदारों, व्यापारियों और किसानों की भूमि अधिग्रहित की गई है। प्रभावितों को उनकी दुकानों व भवनों का मुआवज़ा प्रदान किया गया है, परंतु अधिकांश लोगों को अब तक उनकी अधिग्रहित भूमि का मुआवज़ा नहीं मिल पाया है, जिससे वे भारी आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं।

ज्ञापन में उन्होंने इस मुद्दे को अत्यंत संवेदनशील एवं मानवीय बताते हुए तत्काल हस्तक्षेप की माँग की है। उन्होंने मंत्री से आग्रह किया कि संलग्न आवेदन पत्र का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाए, जिससे प्रभावितों को शीघ्रातिशीघ्र भूमि का उचित मुआवज़ा मिल सके। इसके साथ ही सांसद ने इस विषय पर की गई कार्रवाई से अवगत कराने का भी निवेदन किया। इस मुद्दे के उठने के बाद स्थानीय प्रभावितों में उम्मीद की किरण जगी है कि अब उन्हें न्याय मिलेगा और उनका आर्थिक संकट दूर हो सकेगा।