Sunday, 27 September 2026 | 10:01 AM
उत्तर प्रदेश

कासगंज: वृहद रोजगार मेले का आयोजन 28 सितंबर को हरनारायण इंटर कॉलेज गंजडुंडवारा में

Share:
कासगंज: वृहद रोजगार मेले का आयोजन 28 सितंबर को हरनारायण इंटर कॉलेज गंजडुंडवारा में
Read in your preferred language.


कासगंज, 26 सितम्बर 2026 (सू0वि0)। जिला सेवायोजन कार्यालय, कासगंज द्वारा गंजडुण्डवारा (पी.जी.) कॉलेज, गंजडुण्डवारा एवं मॉडल कैरियर सेन्टर के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 28 सितम्बर 2026 को प्रातः 10 बजे से गंजडुण्डवारा पी.जी. कॉलेज, गंजडुण्डवारा में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
        रोजगार मेले में 25 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा तथा 1000 से अधिक रिक्तियां उपलब्ध हैं। मेले में हाईस्कूल, इण्टर, स्नातक तथा आई.टी.आई. उत्तीर्ण एवं एक्स सर्विस मैन 18 से 40 वर्ष आयु के युवक-युवतियां प्रतिभाग कर सकेंगे। चयनित अभ्यर्थियों के लिए कार्यस्थल उत्तर प्रदेश, दिल्ली एन.सी.आर., गुजरात आदि होंगे।
इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल  rojgaarsangam.up.gov.in पर पंजीकरण कर जॉब सीकर के रूप में पंजीयन कर रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नम्बर 155330 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
       रोजगार मेले में प्रतिभाग तथा चयन की प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क है।