Saturday, 19 September 2026 | 8:24 PM
उत्तर प्रदेश

कासगंज :-जनगड़ना 2027द्वितीय चरण समयबड्ड पूरा करने के निर्देश

कासगंज जनगड़ना कार्य मे शिथिलता वरदास्त नहीं जिला अधिकारी
Share:
कासगंज :-जनगड़ना 2027द्वितीय चरण समयबड्ड पूरा करने के निर्देश
Read in your preferred language.
18 सितंबर 2026

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समन्वय समिति की बैठक।

जनगणना-2027 का द्वितीय चरण समयबद्ध एवं सुचारु रूप से पूरा कराने के निर्देश।

जनगणना कार्य में शिथिलता बर्दाश्त नहीं, अधिकारियों को समयसीमा में कार्य पूर्ण कराने के निर्देश।

कासगंज, 18 सितम्बर 2026। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के कार्यों को कुशलतापूर्वक एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने के उद्देश्य से आज प्रमुख जनगणना अधिकारी/जिलाधिकारी प्रणय सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई।
     बैठक में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण से संबंधित कार्यों की प्रगति, कार्ययोजना तथा विभिन्न स्तरों पर किए जाने वाले आवश्यक कार्यों के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों को जनगणना कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने तथा कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता न बरतने के निर्देश दिए गए।
     बैठक के उपरांत जिला जनगणना प्रभारी सत्य नारायण यादव द्वारा समस्त प्रभारी अधिकारियों, जनगणना लिपिकों एवं तकनीकी सहायकों को द्वितीय चरण के कार्यों से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के प्रथम दिवस जनगणना कार्य की प्रक्रिया, संबंधित दायित्वों एवं तकनीकी पहलुओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
      इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी वीरेन्द्र सिंह, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) मंजूर अहमद अंसारी, समस्त उपजिलाधिकारी तथा जिला जनगणना प्रकोष्ठ के जनगणना लिपिक नीरज कुमार, पंकज कुमार एवं आयुष्मान तिवारी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे