Sunday, 27 September 2026 | 9:59 AM
उत्तर प्रदेश

कासगंज: 28 सितंबर को लगेगी जिला स्तरीय नव-प्रवर्तन प्रदर्शनी

Share:
कासगंज: 28 सितंबर को लगेगी जिला स्तरीय नव-प्रवर्तन प्रदर्शनी
Read in your preferred language.


कासगंज। असंगठित क्षेत्र में छिपी वैज्ञानिक प्रतिभाओं और स्थानीय नवाचारों को मंच देने के लिए 28 सितंबर को जिला स्तरीय नव-प्रवर्तन प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशन में जिला विज्ञान क्लब की ओर से श्री गणेश इंटर कॉलेज के सभागार में सुबह 10:30 से शाम चार बजे तक प्रदर्शनी लगेगी। इसमें किसान, मैकेनिक, मजदूर, शिल्पकार, कारीगर और युवा अपने विकसित किए गए यंत्र, मशीन, मॉडल और उपयोगी जुगाड़ तकनीक प्रदर्शित कर सकेंगे। बिना किसी पेशेवर डिग्री के अनुभव और जरूरत के आधार पर नवाचार करने वाले लोग भी इसमें प्रतिभाग कर सकते हैं। उत्कृष्ट मॉडलों को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रथम पुरस्कार 8 हजार, द्वितीय 5 हजार और तृतीय 3 हजार रुपये का होगा। पांच प्रतिभागियों को दो-दो हजार रुपये के सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे।
जिला विज्ञान क्लब के संयोजक डॉ. जयंत कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रदर्शनी का आयोजन जिलाधिकारी प्रणय सिंह और मुख्य विकास अधिकारी बीरेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। उन्होंने नवाचार करने वाले इच्छुक प्रतिभागियों से अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शनी में शामिल होने की अपील की है। इच्छुक प्रतिभागी 7017443085 और 9412861756 पर संपर्क कर पंजीकरण करा सकते हैं।