Friday, 18 September 2026 | 10:44 AM
उत्तर प्रदेश

कासगंज :-परीक्षाओं की तैयारी हेतू पुस्तकों का वितरण

कासगंज :-परीक्षा की तैयारी हेतू निशुल्क पुस्तक वितरन अभियान
Share:
 कासगंज :-परीक्षाओं की तैयारी हेतू पुस्तकों का वितरण
कासगंज :-परीक्षाओं की तैयारी हेतू पुस्तकों का वितरण
Read in your preferred language.
परीक्षा की तैयारी हेतु विद्यार्थियों को निःशुल्क पुस्तकें वितरित

कासगंज।
गुरुवार को श्री लटूरी सिंह बोहरे इंटर कॉलेज ढोलना में संचालित नि:शुल्क कोचिंग सेंटर पर नवोदय विद्यालय, विद्याज्ञान, सैनिक स्कूल तथा अटल आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6 में प्रवेश हेतु तैयारी कर रहे 30 छात्र-छात्राओं को अखिल भारतीय लोधी महासभा कासगंज तथा लक्ष्य फाउंडेशन के सौजन्य से निशुल्क पुस्तकें वितरित की गई। पुस्तक वितरण के अवसर पर मुनेश राजपूत ने कहा कि पुस्तकों में ज्ञान का खजाना छुपा हुआ है। इनका अध्ययन छात्र-छात्राओं को योग्य एवं प्रतिभाशाली बनाता है। पुस्तकें छात्र-छात्राओं की सबसे अच्छी मित्र होती है। अजय राजपूत ने कहा कि छात्रों को प्रतिदिन स्वयं अध्ययन करना चाहिए।
इस अवसर पर अखिल भारतीय लोधी महासभा के जिला अध्यक्ष मुनेश राजपूत, लक्ष्य के प्रदेश अध्यक्ष अजय राजपूत, डॉ चंद्रशेखर शास्त्री, जयवीर सिंह, देवदत्त आचार्य, संजय राजपूत, प्रमोद राजपूत, पूरन सिंह राणा, ज्ञानेंद्र राजपूत, ओम शिव वर्मा, आलोक राजपूत, नरेंद्र राजपूत, ओंकार सिंह, इंद्रपाल सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।