Saturday, 19 September 2026 | 8:27 PM
उत्तर प्रदेश

कासगंज :-सेवा संकल्प अभियान अभियान के विद्यालयों प्रतियोगिता

कासगंज : छात्र-छात्राओं ने लिया बढ़-चढ़कर प्रीतिभाग
Share:
कासगंज :-सेवा संकल्प अभियान अभियान के विद्यालयों प्रतियोगिता
Read in your preferred language.
 ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विद्यालयों में ड्राइंग प्रतियोगिता, 18,953 छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर किया प्रतिभाग।

कासगंज, 18 सितम्बर 2026। बेसिक शिक्षा परिषद के 1263 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं कम्पोजिट विद्यालयों में महानिदेशक, स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय के निर्देशों तथा जिलाधिकारी श्री प्रणय सिंह के मार्गदर्शन में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में कक्षा-5 से कक्षा-8 तक के छात्र-छात्राओं के बीच ‘विकसित भारत (मेरे सपनों का भारत)’ विषय पर ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
       जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कासगंज द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में विकासखंड स्तर पर संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को नोडल नामित करते हुए प्रतियोगिता संपन्न कराई गई। प्रतियोगिता में जनपद के 18,953 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विद्यालयों में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान अभिभावक एवं ग्रामीणजन भी उपस्थित रहे।
      प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को 25 सितम्बर 2026 को आयोजित विकासखंड स्तरीय ड्राइंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग कराया जाएगा। विद्यालय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता के उपरांत संबंधित विद्यालयों द्वारा कार्यक्रम के फोटोग्राफ एवं वीडियो भी साझा किए गए।