Tuesday, 15 September 2026 | 2:33 AM
उत्तर प्रदेश

कासगंज: मोटर साइकिल रुकवा कर हैंडल पर टँगा रुपयों का थैला छीन कर फरार

सहावर - राजेश शर्मा पुत्र पंजाबी लाल निवासी ग्राम फरौली थाना सहावर जनपद कासगंज आज दिनाँक 14.06.2021 को दोपहर में कस्वा सहावर से मोटर साइकिल से अपने गांव फरौली जा रहे थे उनकी मोटरसाइकिल के पीछे खाद की बोरी बंधी हुई थी तथा आगे हैंडल पर एक थैला टंगा था जिसमें ₹95000 रखे थे तभी पीछे से एक मोटर साइकिल पर
Share:
कासगंज: मोटर साइकिल रुकवा कर हैंडल पर टँगा रुपयों का थैला छीन कर फरार
Read in your preferred language.

सहावर - राजेश शर्मा पुत्र पंजाबी लाल निवासी ग्राम फरौली थाना सहावर जनपद कासगंज आज दिनाँक 14.06.2021 को दोपहर में कस्वा सहावर से मोटर साइकिल से अपने गांव फरौली जा रहे थे उनकी मोटरसाइकिल के पीछे खाद की बोरी बंधी हुई थी तथा आगे हैंडल पर एक थैला टंगा था जिसमें ₹95000 रखे थे तभी पीछे से एक मोटर साइकिल पर 03 बदमाश आये और पीछे बोरी से खाद फैलने की कहकर वादी की मोटर साइकिल रुकवा कर हैंडल पर टँगा रुपयों का थैला (₹95000) छीन कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा तत्काल घेराबन्दी करते हुए 02 बदमाशों को मय लूटे गए रुपयों व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। अभियुक्तों से पूछताछ करने पर गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम सरजू पुत्र रामभजन मूलचंद पुत्र महेंद्र एवं फरार अभियुक्त का नाम टिंकू पुत्र रामभजन समस्त निवासी ग्राम रजपुरा थाना नयागांव जनपद एटा बताया गया है। फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमें गठित की गई है। वादी की तहरीर पर थाना सहावर पर मुकदमा पंजीकृत कर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।

सवांददाता; गौरव शाक्य