शहूर बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन और अभिनेत्री कृति सेनन ने लोहड़ी के अवसर पर पंजाब के जालंधर में पहुंचे। दोनों ने अलग-अलग जगह जाकर लोगों के साथ लोहड़ी के अवसर पर पंजाब की लोक बोलियों पर हाथ में चिमटा (वाद्य यंत्र) पकड़ कर भंगड़ा डाला और खूब एंज्वाय किया।
जहां एक तरफ मुंबई में कार्तिक आर्यन और अभिनेत्री कृति सानन की फिल्म ट्रेलर लॉन्च हो रहा था वहीं पर पंजाब की धरती पर जालंधर में दोनों अपने फैंस के साथ लोहड़ी का त्योहार सेलिब्रेट कर रहे थे। दोनों एक निजी यूनिवर्सिटी में पहुंचे थे। वहां पर दोनों अपने फैंस के साथ रूबरू हुए। दोनों ने हाथों में मोबाइल पकड़ कर अपने फैंस के साथ सेल्फियां भी लीं।
अभिनेता कार्तिक आर्यन और अभिनेत्री कृति सेनन जालंधर में पूरी पंजाबी रंग में रंगे हुए नजर आए। दोनों ने अपने फैंस के साथ पंजाबी संस्कृति के अनुसार जलाई गई धूनी में लोहड़ी के अवसर पर तिल-चावल की आहुतियां भी डाली। इसके साथ पंजाबी गजक, मूंगफली और रेबड़ियों का आनंद भी लिया।
मनोरंजन
जालंधर में मनाई कार्तिक आर्यन और कृति सेनन ने लोहड़ी, पढ़ें खबर
शहूर बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन और अभिनेत्री कृति सेनन ने लोहड़ी के अवसर पर पंजाब के जालंधर में पहुंचे। दोनों ने अलग-अलग जगह जाकर लोगों के साथ लोहड़ी के अवसर पर पंजाब की लोक बोलियों पर हाथ में चिमटा (वाद्य यंत्र) पकड़ कर भंगड़ा डाला और खूब एंज्वाय किया। जहां एक तरफ मुंबई में कार्तिक आर्यन और अभिन
Read in your preferred language.