बिग बॉस 15 की विनर तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। इस समय वह नागिन 6 (Naagin 6) की शूटिंग में लगातार व्यस्त हैं लेकिन उनके वैलेंटाइन डे को खास बनाने के लिए करण कुंद्रा ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। वैलेंटाइन डे की शाम को इस कपल ने सोशल मीडिया पर लाइव जाकर फैन्स से बातचीत करने का फैसला लिया। इस लाइव सेशन के दौरान ही करण कुंद्रा (Karan Kundrra) ने तेजस्वी प्रकाश की खूब टांग खिंचाई कर डाली है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि किस तरह से नागिन 6 के हेक्टिक शेड्यूल से छुट्टी पाते ही तेजस्वी प्रकाश ने उनके लिए बिरयानी बनाई। तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा के इस लाइव सेशन के दौरान फैन्स ने भी खूब मस्ती की और उन्होंने बार-बार यही सवाल पूछा कि आखिर यह दोनों शादी के बंधन में कब बंधेंगे?
इस लाइव सेशन के दौरान करण कुंद्रा ने फैन्स से तेजस्वी प्रकाश की शिकायत की। एक्टर ने कहा है, 'देखो दोस्तों…मैंने वैलेंटाइन डे पर मैडम के लिए इतना क्यूट पोस्ट शेयर किया…और इनके इंस्टाग्राम के लास्ट वीडियो में रोहित सुचांती नजर आ रहा है।' करण कुंद्रा की बात काटते ही तेजस्वी प्रकाश बोलती हैं, 'वह कल की वीडियो है…आज भी पोस्ट डाला है मैंने…।' इसी के साथ करण कुंद्रा यह खुलासा भी करते हैं कि तेजस्वी प्रकाश के लिए उन्होंने सरप्राइज प्लान किया था लेकिन उन्होंने उन्हें अपने घर पर ही बुला लिया।
भले ही करण कुंद्रा ने इस लाइव सेशन में पूरे समय सिर्फ तेजस्वी प्रकाश की टांग खिंचाई की हो लेकिन वह उनकी तारीफ करते हुए भी नहीं थक रहे थे। करण कुंद्रा ने बताया कि नागिन 6 के हेक्टिक शेड्यूल के खत्म होते ही तेजस्वी प्रकाश घर आईं और उन्होंने अपने मम्मी पापा की मदद से उनके लिए बिरयानी बनाई। करण कुंद्रा ने तारीफ करते हुए कहा कि बिरयानी लाजबाव थी। इसी के साथ इस लाइव सेशन के दौरान कई दफा करण कुंद्रा ने अपने प्यार का इजहार भी किया।
मनोरंजन
नागिन 6 एक्ट्रेस के पिता के सामने करण कुंद्रा ने खोली तेजस्वी प्रकाश की पोल, की शिकायत
बिग बॉस 15 की विनर तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। इस समय वह नागिन 6 (Naagin 6) की शूटिंग में लगातार व्यस्त हैं लेकिन उनके वैलेंटाइन डे को खास बनाने के लिए करण कुंद्रा ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। वैलेंटाइन डे की शाम को इस कपल ने सोशल मीडिया पर लाइव जाकर फैन्स से बातचीत
Read in your preferred language.