Monday, 14 September 2026 | 11:59 PM
मनोरंजन

करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश के जन्मदिन को खास बनाने के लिए बुक किया प्राइवेट यॉट

तेजस्वी प्रकाश ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया हैl अब करण कुंद्रा ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैl इसमें उन्हें अपनी गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश के साथ एक प्राइवेट यॉट पर रोमांटिक पोज देते हुए देखा जा सकता हैl बिग बॉस 15 में करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश साथ नजर आए थेl तब से दोनों रिश्ते मे
Share:
करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश के जन्मदिन को खास बनाने के लिए बुक किया प्राइवेट यॉट
Read in your preferred language.

तेजस्वी प्रकाश ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया हैl अब करण कुंद्रा ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैl इसमें उन्हें अपनी गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश के साथ एक प्राइवेट यॉट पर रोमांटिक पोज देते हुए देखा जा सकता हैl बिग बॉस 15 में करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश साथ नजर आए थेl तब से दोनों रिश्ते में हैl दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल भी कर दिया हैl
तेजस्वी प्रकाश के जन्मदिन को खास बनाने के लिए करण कुंद्रा ने एक यॉट पर उन्हें जन्मदिन की पार्टी दी हैl एक सूत्र ने इस बारे में बताते हुए कहा, 'करण तेजस्वी को जन्मदिन पर गोवा लेकर गया थाl उन्होंने पूरी तैयारी की थी और तेजस्वी का जन्मदिन मनायाl उन्होंने हर चीज का बारीकी से ध्यान रखा था और इसे लेकर उन्होंने बहुत प्लानिंग की थीl उन्होंने तेजस्वी के लिए एक प्राइवेट यॉट का प्रबंध किया और उन्होंने इसी पर उनका केक काटाl साथ ही यॉट काफी फूलों से सजी हुई थीl करण कुंद्रा ने पूरा प्रयास किया कि यह तेजस्वी प्रकाश का सबसे अच्छा जन्मदिन होl'
गौरतलब है कि इसके पहले भी करण कुंद्रा अपनी लेडी लव तेजस्वी प्रकाश के लिए कई पार्टियां दे चुके हैंl जब तेजस्वी प्रकाश ने बिग बॉस 15 का शो जीता था, तभी भी करण कुंद्रा ने शानदार पार्टी का आयोजन किया थाl
करण कुंद्रा ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, 'हैप्पी बर्थडे प्रिंसेसl' पहली तस्वीर में तेजस्वी प्रकाश फूलों का गुलदस्ता लिए नजर आ रही हैl इसकी बाद की तस्वीर में दोनों यॉट पर खड़े होकर पोज दे रहे हैंl वहीं इसकी बात की तस्वीर में करण कुंद्रा तेजस्वी प्रकाश को गाल पर किस करते नजर आ रहे हैंl तीसरी फोटो में उन्होंने तेजस्वी प्रकाश को उठा रखा हैl चौथी फोटो में दोनों समुद्र को एन्जॉय करते नजर आ रहे हैंl