Monday, 14 September 2026 | 10:59 PM
Entertainment

कपिल शर्मा ने बनाया अजय देवगन का मजाक, जानिये एक्टर ने क्या कहा

कपिल शर्मा के शो में आने वाले एपिसोड्स में अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह, अंगीरा धर और अकांक्षा सिंह आने वाले हैं। ये स्टार कास्ट अपनी अपकमिंग फिल्म रनवे 34 के प्रमोशन के लिए आएंगे। शो का प्रोमो सामने आया है जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। प्रोमो में आप देखेंगे कि कपिल फिल्म की सभी स्टार कास्ट को बुलाती
Share:
Read in your preferred language.

कपिल शर्मा के शो में आने वाले एपिसोड्स में अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह, अंगीरा धर और अकांक्षा सिंह आने वाले हैं। ये स्टार कास्ट अपनी अपकमिंग फिल्म रनवे 34 के प्रमोशन के लिए आएंगे। शो का प्रोमो सामने आया है जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। प्रोमो में आप देखेंगे कि कपिल फिल्म की सभी स्टार कास्ट को बुलाती है। अजय देवगन को देखकर कपिल कहते हैं कि मैंने सूट में देखा मुझे लगा बैंक तो नहीं जॉइन कर लिया अजय सर ने। वैसे अजय सर हैंडसम लग रहे हो। इसके बाद अजय कहते हैं, तू तो ढंग के कपड़े पहनता नहीं है तो मैंने सोचा शो को छोड़ा उठाने के लिए मैं ही पहन लूं।
अजय का जवाब सुनकर ऑडियंस के साथ-साथ रकुल भी अपनी हंसी नहीं कंट्रोल कर पातीं। इसके बाद कपिल, रकुल के साथ फ्लर्ट करने की कोशिश करते हैं और गाना शुरू करते हैं ऐसा मुझे ना तुम देखो…तभी अजय, रकुल को साइड में करके कपिल के सामने आ जाते हैं।
फिल्म की बात करें तो रनवे 34 सच्ची घटना पर आधारित है। इसमें अमिताभ बच्चन भी लीड रोल में हैं। फिल्म में अजय एक घमंडी पायलट का किरदार निभा रहे हैं और फिल्म में उनके और बिग बी के बीच टक्कर देखने को मिलेगी। फिल्म के 2 ट्रेलर रिलीज हो गए हैं और दोनों ट्रेलर्स को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इस फिल्म के जरिए बताया जाएगा कि ग्राउंड से 35000 फीट ऊपर क्या हुआ थ
फिल्म 29 अप्रैल को रिलीज होगी। वैसे बता दें कि अजय ने ना सिर्फ इस फिल्म में एक्टिंग की है। वह तो इस फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर भी हैं। अजय ने एक इंटरव्यू में कहा था कि ये फिल्म उनके लिए काफी खास है।
अजय की इस फिल्म की टक्कर हीरोपंती 2 से होगी जिसमें टाइगर श्रॉफ के साथ तारा सुतारिया लीड रोल में हैं। देखते हैं कि बॉक्स ऑफिस की इस टक्कर में कौन बाजी मारेगा।