Monday, 14 September 2026 | 11:41 PM
उत्तर प्रदेश

मैनपुरी में वाहनों को ओवरटेक करने को लेकर आपस मे कांवरियो का बवाल, एक कांवरिया ने दूसरे को मारी गोली, सैफई रेफर

इटावा. मैनपुरी,उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में बरेली-ग्वालियर मार्ग पर सोमवार की रात पिकअप और ट्रैक्टर सवार कांवरिये ओवरटेक करने को लेकर भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान एक कांवरिया को गोली मार दी गई। इससे वह घायल हो गया। उसे सैफई रेफर किया गया है।घटना थाना किशनी के रामनगर की है।
Share:
Read in your preferred language.

इटावा. मैनपुरी,उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में बरेली-ग्वालियर मार्ग पर सोमवार की रात पिकअप और ट्रैक्टर सवार कांवरिये ओवरटेक करने को लेकर भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान एक कांवरिया को गोली मार दी गई। इससे वह घायल हो गया। उसे सैफई रेफर किया गया है।घटना थाना किशनी के रामनगर की है। सोमवार रात पिकअप और ट्रैक्टर सवार कांवरिये गंगाजल लेने के लिए फर्रुखाबाद जा रहे थे। रात तकरीबन 11.30 बजे रामनगर डेरी के पास ओवरटेक करने को लेकर दोनों वाहनों पर सवार कांवरिये भिड़ गए। मारपीट होने लगी।इसी दौरान ट्रैक्टर सवार कांवरियों में से किसी ने पिकअप सवार 22 वर्षीय अनुज कुमार पुत्र रामानंद शाक्य निवासी गीजा सैफई (इटावा) को गोली मार दी। घटना की सूचना पाकर पहुंची 112 नंबर पुलिस घायल अनुज को सीएचसी किशनी लेकर आई। जहां से उसे सैफई रैफर कर दिया गया।स्थानीय लोगों के अनुसार पिकअप और ट्रैक्टर में सवार कांवरिये विष्णुगढ़ की तरफ से आ रहे थे। दोनों वाहनों के ओवरटेक करने को लेकर कांवरियों में विवाद हुआ था। जानकारी पर एएसपी ने सुबह घटनास्थल का निरीक्षण कर लोगों से जानकारी जुटाई। एएसपी ने कहा कि घटना की जांच कराई जा रही है।
(राहुल शाक्य जिला सवांदाता इटावा )