Tuesday, 15 September 2026 | 3:44 AM
भारत

कन्नौज: ज्वैलरी चोरी करने वाली महिलाओं को पकड़ा की कार्रवाई

कन्नौज। तिर्वा नगर के तिर्वागंज स्थित सर्राफा बाजार से ज्वैलरी लेकर भागी दो महिलाओं को पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जेल भेज दिया है। बीते रविवार की दोपहर तिर्वा नगर के सर्राफा व्यापारी रूपम वर्मा पुत्र संजय वर्मा निवासी लोहियानगर की दुकान पर पहुंची दो महिलाओं ने ज्वैलरी देखने के दौरान कुछ सामान
Share:
कन्नौज: ज्वैलरी चोरी करने वाली महिलाओं को पकड़ा की कार्रवाई
Read in your preferred language.

कन्नौज। तिर्वा नगर के तिर्वागंज स्थित सर्राफा बाजार से ज्वैलरी लेकर भागी दो महिलाओं को पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जेल भेज दिया है। बीते रविवार की दोपहर तिर्वा नगर के सर्राफा व्यापारी रूपम वर्मा पुत्र संजय वर्मा निवासी लोहियानगर की दुकान पर पहुंची दो महिलाओं ने ज्वैलरी देखने के दौरान कुछ सामान पार कर दिया था, और भाग निकली थीं। दुकानदार द्वार दिखाई गई ज्वैलरी वजन में कम होने पर दुकानदार द्वारा सीसीटीवी कैमरे को चेक करने पर महिलाओं द्वारा चोरी का पता चला था। आनन फानन में दुकानदार चौराहे की ओर गई महिलाओं की तलाश में निकला तो महिलाये पकड़ में आ गईं। दुकानदार द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस ने दोनों महिलाओं को अपनी सुपुर्दगी में ले लिया था। मामले की जांच के बाद पकड़ी गई दोनों महिलाओं ने चोरी की घटना कबूल की। जिसके बाद पुलिस ने दोनों महिलाओं से चोरी गये माल की बरामदगी करने के बाद मुकदमा दर्ज करते हुये जेल भेजे दिया।

कन्नौज से संवाददाता पूना शर्मा