Tuesday, 15 September 2026 | 12:21 AM
उत्तर प्रदेश

कन्नौज : महिला सशक्तिकरण समिति ने लगवाया स्वास्थ्य शिविर ?

चपुन्ना कस्बा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर महिला सशक्तिकरण समिति ने स्वास्थ्य शिविर का कैंप लगवा कर मरीजों की जांच करवाई। स्वास्थ्य टीम में पहुंचकर स्वास्थ्य शिविर लगाया। करीब 70 मरीजों की जांच की गई। कस्बा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर हसेरन चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर जगदीश निर्मल के नेतृत्व में
Share:
कन्नौज : महिला सशक्तिकरण समिति ने लगवाया स्वास्थ्य शिविर ?
Read in your preferred language.

चपुन्ना कस्बा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर महिला सशक्तिकरण समिति ने स्वास्थ्य शिविर का कैंप लगवा कर मरीजों की जांच करवाई। स्वास्थ्य टीम में पहुंचकर स्वास्थ्य शिविर लगाया। करीब 70 मरीजों की जांच की गई। कस्बा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर हसेरन चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर जगदीश निर्मल के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम पहुंची। स्वास्थ्य टीम ने उपस्थित मरीजों की जांच की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि महिला मोर्चा महामंत्री बबीता सिंह मौजूद रही । महिला सशक्तिकरण समिति के राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष द्विवेदी सहित जनपद कन्नौज की टीम ने स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की जांच करवाई। चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर जगदीश निर्मल ने बताया करीब 100 मरीज देखे गए। जिसमें 65 मरीज जुखाम , बुखार , खांसी के रहे। सभी नॉर्मल थे। पेट दर्द , खुजली के मरीज संख्या करीब 20 रही। उपस्थित मरीजों की मलेरिया , शुगर ,बीपी की जांच की गई। जांच कर सभी को दवाई वितरण की। कार्यक्रम में जिला प्रभारी राकेश पाल , समिति जिला अध्यक्ष मधुबाला राजपूत , निशा , कल्पना , शकुंतला , अवनीश सिंह , अश्वनी राजपूत , गौरव , उषा देवी सहित राधिका उपस्थित रही।

कन्नौज से संवाददाता पूनम शर्मा