Tuesday, 15 September 2026 | 12:31 AM
उत्तर प्रदेश

कन्नौज : गांव में दिखे दो जंगली जानवर , भेड़िया होने का लगाया अनुमान , वन विभाग को दी सूचना

कन्नौज। गांव के बाहर दो जंगली जानवर देखे जाने से हड़कंप मच गया। गांव की ही व्यक्ति ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो में दो जंगली जानवर देखे गए है। गांव के लोगों का अनुमान है कि जंगली जानवर भेड़िया हो सकते हैं। वहीं इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग में खोज अभियान शुरू कर दी। कन
Share:
कन्नौज :  गांव में दिखे दो जंगली जानवर , भेड़िया होने का लगाया अनुमान , वन विभाग को दी सूचना
Read in your preferred language.

कन्नौज। गांव के बाहर दो जंगली जानवर देखे जाने से हड़कंप मच गया। गांव की ही व्यक्ति ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो में दो जंगली जानवर देखे गए है। गांव के लोगों का अनुमान है कि जंगली जानवर भेड़िया हो सकते हैं। वहीं इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग में खोज अभियान शुरू कर दी। कन्नौज जिले के ठठिया थाना क्षेत्र के गांव ताहरपुर‌ मदनपुर सहित चिघरवापुर गांव में करीब 4 दिन पहले जंगली जानवर के हमले से एक बच्ची समेत कई लोग घायल हुए थे। लोगों की माने तो जंगली जानवर भेड़िया होने की आशंका जाहिर की थी। जिसको लेकर गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। गांव के लोग रात में पहरेदारी कर जागते रहते हैं। वहीं मंगलवार सुबह गांव के बाहर दो जंगली जानवर देखे जाने से अफरा तफरी मच गयी। वहीं इसकी सूचना थाना पुलिस वन विभाग को दी। वीडियो मे दिख रहे दो जंगली जानवर को वन विभाग टीम ने पकड़ने का काम शुरू कर दिया।

कन्नौज से संवाददाता पूनम शर्मा