Tuesday, 15 September 2026 | 2:39 AM
भारत

कन्नौज : ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, बाइक सवार हुआ घायल

कन्नौज। ट्रैक्टर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार घायल हो गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई वहीं इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को प्राथमिक उपचार के लिए भिजवाया। तालग्राम के भवानी सराय कोल्ड स्टोर के सामने ट्रैक्टर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। बाइक सवार थाना क्षे
Share:
कन्नौज  : ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, बाइक सवार हुआ घायल
Read in your preferred language.

कन्नौज। ट्रैक्टर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार घायल हो गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई वहीं इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को प्राथमिक उपचार के लिए भिजवाया। तालग्राम के भवानी सराय कोल्ड स्टोर के सामने ट्रैक्टर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। बाइक सवार थाना क्षेत्र के कन्हौली गांव निवासी पंकज पुत्र वीरेंद्र अपनी बाइक से किसी काम से घर से तालग्राम आ रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक भवानी सराय कोल्ड के सामने पहुंची सामने से ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार पंकज घायल हो गया। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को प्राथमिक उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया।
कन्नौज से संवाददाता पूनम शर्मा