Tuesday, 15 September 2026 | 12:29 AM
उत्तर प्रदेश

कन्नौज:थाना तिर्वा पुलिस की बड़ी सफलता: चोरी के माल के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 नवम्बर 2025 जनपद पुलिस ने चोरी के मामलों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। थाना तिर्वा पुलिस ने चोरी की घटना को अंजाम देने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किया गया माल भी बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक कन्नौ
Share:
कन्नौज:थाना तिर्वा पुलिस की बड़ी सफलता: चोरी के माल के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
Read in your preferred language.

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 नवम्बर 2025 जनपद पुलिस ने चोरी के मामलों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। थाना तिर्वा पुलिस ने चोरी की घटना को अंजाम देने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किया गया माल भी बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी तिर्वा कुलवीर सिंह के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार शुक्ल के नेतृत्व में थाना तिर्वा पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

घटना का विवरण:

वादी अशोक कुमार पुत्र स्व. राधेश्याम, निवासी ग्राम नुनारी थाना तिर्वा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर, इनवर्टर और बैट्री चोरी कर ली। इस संबंध में थाना तिर्वा पर मुकदमा संख्या 425/25 धारा 331(4)/305(ए) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।

पुलिस ने विवेचना के दौरान घटना में संलिप्त अभियुक्त संदीप सक्सेना पुत्र सुरेश सक्सेना, उम्र लगभग 23 वर्ष, निवासी मोहल्ला अशोक नगर, बरधइया रोड, कस्बा व थाना तिर्वा, जनपद कन्नौज को गिरफ्तार कर लिया।

बरामदगी:

1. एक गैस सिलेण्डर, 2. एक बैट्री, 3. एक इनवर्टर, गिरफ्तार अभियुक्त को विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तारी टीम में शामिल पुलिसकर्मी:

प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार शुक्ल, उपनिरीक्षक ज्ञानेन्द्र सिंह, चौकी प्रभारी कस्बा तिर्वा, हे0का0 जयप्रकाश सिंह, का0 राजीव कुमार, का0 विनोद कुमार

थाना तिर्वा पुलिस की इस तत्परता और सराहनीय कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था के प्रति आम जनता का विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।