Monday, 14 September 2026 | 11:45 PM
उत्तर प्रदेश

कन्नौज: पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार परेड का किया निरीक्षण, प्रशिक्षण की गुणवत्ता और व्यवस्थाओं की ली समीक्षा।

(द दस्तक 24 न्यूज़) , 25 जुलाई 2025 पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने आज रिज़र्व पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक शुक्रवार परेड का निरीक्षण किया और परेड की सलामी ली। इस अवसर पर उन्होंने परेड में सम्मिलित पुलिसकर्मियों एवं नवचयनित आरक्षियों को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रखने के लिए दौड़ करवाई और टोलीवार
Share:
कन्नौज: पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार परेड का किया निरीक्षण, प्रशिक्षण की गुणवत्ता और व्यवस्थाओं की ली समीक्षा।
Read in your preferred language.

(द दस्तक 24 न्यूज़) , 25 जुलाई 2025 पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने आज रिज़र्व पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक शुक्रवार परेड का निरीक्षण किया और परेड की सलामी ली। इस अवसर पर उन्होंने परेड में सम्मिलित पुलिसकर्मियों एवं नवचयनित आरक्षियों को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रखने के लिए दौड़ करवाई और टोलीवार ड्रिल के माध्यम से अनुशासन व एकरूपता की भावना को सुदृढ़ किया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने प्रभारी पुलिस लाइन को निर्देश दिए कि ड्रिल को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए नियमित अभ्यास कराया जाए। परेड उपरांत उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से शस्त्र अभ्यास भी करवाया। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक ने पीआरवी (UP 112) वाहनों की भी जांच की और उनमें मौजूद सभी आपातकालीन उपकरणों को सक्रिय रूप से चलवाकर परखा। उन्होंने प्रभारी यूपी 112 को निर्देशित किया कि वाहनों एवं उपकरणों की नियमित चेकिंग सुनिश्चित की जाए और पीआरवीकर्मी अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता के साथ तैनात रहें।

पुलिस लाइन में आरटीसी (आरक्षी प्रशिक्षण केंद्र) के अंतर्गत चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रमों का भी निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक ने नवचयनित आरक्षियों को दी जा रही प्रशिक्षण गुणवत्ता और बुनियादी सुविधाओं जैसे भोजन, आवास, स्वास्थ्य, शस्त्र अभ्यास आदि की विस्तार से समीक्षा की।निरीक्षण के अंतर्गत जीडी कार्यालय, क्वार्टर गार्ड, पुलिस कैंटीन, शस्त्रागार, बैरक, स्टोर रूम, भोजनालय, लॉन टेनिस ग्राउंड, परिवहन शाखा, कंट्रोल रूम, आरओआईपी, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम सहित अन्य महत्वपूर्ण इकाइयों का भी मुआयना किया गया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी लाइन कुलवीर सिंह, प्रतिसार निरीक्षक, RTC प्रभारी सहित कई अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।