Tuesday, 15 September 2026 | 3:47 AM
भारत

कन्नौज:जनसुनवाई में फरियादियों की समस्याएं सुनीं पुलिस अधीक्षक ने, संबंधितों को दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश।

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 जुलाई 2025 पुलिस कार्यालय में आज आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने आम जनता की समस्याएं और शिकायतें सुनते हुए जनसुनवाई की। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याएं पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं। जनसुनवाई के दौरान एसपी
Share:
कन्नौज:जनसुनवाई में फरियादियों की समस्याएं सुनीं पुलिस अधीक्षक ने, संबंधितों को दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश।
Read in your preferred language.

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 जुलाई 2025 पुलिस कार्यालय में आज आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने आम जनता की समस्याएं और शिकायतें सुनते हुए जनसुनवाई की। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याएं पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं।

जनसुनवाई के दौरान एसपी विनोद कुमार ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित थानाध्यक्षों व प्रभारी निरीक्षकों को निर्देश दिए कि वे समस्याओं का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शिकायतों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा।

एसपी ने यह भी स्पष्ट किया कि जनहित से जुड़ी हर शिकायत को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाए और शिकायतकर्ता को समाधान की स्थिति से अवगत कराया जाए।

इस मौके पर पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों में ज़मीनी विवाद, आपराधिक घटनाओं की जांच, महिलाओं से संबंधित शिकायतें एवं अन्य स्थानीय मुद्दे प्रमुख रूप से शामिल रहे।

पुलिस अधीक्षक का यह प्रयास आमजन की समस्याओं के समाधान की दिशा में एक सराहनीय पहल मानी जा रही है, जिससे जनता और पुलिस के बीच विश्वास और संवाद की मजबूत कड़ी स्थापित हो रही है।