Tuesday, 15 September 2026 | 12:27 AM
उत्तर प्रदेश

कन्नौज:निर्माणाधीन अशोक स्तंभ पर 105 कविताएं लिखने वाले वरिष्ठ साहित्यकार को किया गया सम्मानित।

(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 फरवरी 2025 छिबरामऊ के लक्षीराम नगला एक ऐतिहासिक नगरी का गवाह बना। पांच धर्मो के गुरुओं ने धम्म पूजन कर विश्व के सबसे बड़े 105 फीट ऊंचे सम्राट अशोक स्तंभ की आधारशिला रखी गई। जोकि लगभग 02 करोड़ से अधिक की लागत से बनने वाला यह स्तंभ संपूर्ण जनपद कन्नौज और हमारे देश की शान होगा। 
Share:
कन्नौज:निर्माणाधीन अशोक स्तंभ पर 105 कविताएं लिखने वाले वरिष्ठ साहित्यकार को किया गया सम्मानित।
Read in your preferred language.

(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 फरवरी 2025 छिबरामऊ के लक्षीराम नगला एक ऐतिहासिक नगरी का गवाह बना। पांच धर्मो के गुरुओं ने धम्म पूजन कर विश्व के सबसे बड़े 105 फीट ऊंचे सम्राट अशोक स्तंभ की आधारशिला रखी गई। जोकि लगभग 02 करोड़ से अधिक की लागत से बनने वाला यह स्तंभ संपूर्ण जनपद कन्नौज और हमारे देश की शान होगा। 

 हरिगोविंद शाक्य हरि ने भगवान बुद्ध, चक्रवर्ती अशोक सम्राट, चंद्रगुप्त मौर्य आदि महापुरुषों पर 105 गीत लिखकर प्रिया ओमकार शाक्य को 105 फुट ऊंचे अशोक स्तंभ के निर्माण कार्य करवाने की सोच स्वरूप भेंट किये। और वादा किया कि जब अशोक स्तंभ निर्मित होगा तब तक इन गीतों की एक किताब छपवाकर उद्घाटन के अवसर पर सौंपेंगे। साथ ही साथ एक छोटी सी 5563 रुपए की सहयोग राशि भी प्रदान की। प्रिया ओमकार शाक्य ने फूल माला, पंचशील पट्टा एवं अशोक स्तंभ का प्रतीक चिन्ह भेंटकर हमें सपत्नीक सम्मानित किया। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य एवं उनके पति ओमकार शाक्य को विश्व प्रसिद्ध अशोक स्तंभ के निर्माण कार्य की सोच और कार्यक्रम के संयोजन हेतु एवं हमें सम्मानित करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।