Tuesday, 15 September 2026 | 12:30 AM
उत्तर प्रदेश

कन्नौज: रिश्तेदार बहलाकर ले गए पंजाब किया गैंगरेप , महिला की शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई

कन्नौज। महिला अपने घर जा रही थी तभी रिश्तेदार वहला कर महिला को अपने साथ पंजाब ले गए। कमरे में महिला के साथ तीन युवकों ने गैंगरेप किया। किसी तरह बचकर महिला अपनी ससुराल पहुंची। पीड़िता ने इसकी शिकायत गुरसहायगंज कोतवाली पहुंचकर लिखित प्रार्थना पत्र देकर की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिर
Share:
कन्नौज: रिश्तेदार बहलाकर ले गए पंजाब किया गैंगरेप , महिला की शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई
Read in your preferred language.

कन्नौज। महिला अपने घर जा रही थी तभी रिश्तेदार वहला कर महिला को अपने साथ पंजाब ले गए। कमरे में महिला के साथ तीन युवकों ने गैंगरेप किया। किसी तरह बचकर महिला अपनी ससुराल पहुंची। पीड़िता ने इसकी शिकायत गुरसहायगंज कोतवाली पहुंचकर लिखित प्रार्थना पत्र देकर की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कन्नौज जिले के गुरसहायगंज क्षेत्र की महिला घर जा रही थी। तभी पति के मौसेरे भाई ने महिला को समझा बुझा कर बस में बिठाकर पंजाब ले गए। पंजाब में महिला के साथ तीन युवकों ने दुष्कर्म कर घटना को अंजाम दिया। किसी तरह महिला ने जान बचाकर ससुराल पहुंची। पीड़िता ने अपनी बात ससुराल के लोगों को बताई । गुरसहायगंज कोतवाली पहुंचकर तीनों आरोपियों के खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले को संज्ञान लेते हुए दो युवकों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी।

कन्नौज से संवाददाता पूनम शर्मा