Tuesday, 15 September 2026 | 2:51 AM
उत्तर प्रदेश

कन्नौज: मानीमऊ ट्रैक्टर से स्टंट करते 3 युवकों को पुलिस ने पकड़ा ?

यह घटना सदर कोतवाली के मानीमऊ चौकी क्षेत्र के मोचीपुर रेलवे क्रासिंग के पास की है। बुधवार दोपहर तीन ट्रैक्टरों से स्टंट किया जा रहा था। युवकों ने आपस में पैसे की शर्त लगाई थी और इस बारे में आसपास प्रचार भी किया था। जब स्टंट शुरू हुआ, मौके पर पहुंच कर चौकी प्रभारी शेखर सैनी में तीन युवकों को पकड़ लिय
Share:
कन्नौज:  मानीमऊ ट्रैक्टर से स्टंट करते 3 युवकों को पुलिस ने पकड़ा ?
Read in your preferred language.

यह घटना सदर कोतवाली के मानीमऊ चौकी क्षेत्र के मोचीपुर रेलवे क्रासिंग के पास की है। बुधवार दोपहर तीन ट्रैक्टरों से स्टंट किया जा रहा था। युवकों ने आपस में पैसे की शर्त लगाई थी और इस बारे में आसपास प्रचार भी किया था। जब स्टंट शुरू हुआ, मौके पर पहुंच कर चौकी प्रभारी शेखर सैनी में तीन युवकों को पकड़ लिया। एक युवक पुलिस को देखकर भाग निकला। पुलिस के हस्तक्षेप से स्टंट रुक गया, जिससे भीड़ को निराशा हुई।पूछताछ में युवकों ने बताया कि वे हरदोई जिले के मल्लावां के रहने वाले हैं और कन्नौज में अपने रिश्तेदारों से मिलने आए थे। ग्रामीणों ने बताया कि इनकी शर्त कानपुर के एक युवक से लगी थी और स्टंट के लिए मानीमऊ इलाके को चुना गया था।

कन्नौज से संवाददाता पूनम शर्मा