Tuesday, 15 September 2026 | 3:51 AM
उत्तर प्रदेश

कन्नौज पुलिस ने शादी का झांसा देकर बलात्कार करने वाले वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अगस्त 2025 जनपद के थाना कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर बलात्कार के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी सदर अभिषेक प्रताप अजेय के पर्यवेक्षण
Share:
कन्नौज पुलिस ने शादी का झांसा देकर बलात्कार करने वाले वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
Read in your preferred language.

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अगस्त 2025 जनपद के थाना कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर बलात्कार के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी सदर अभिषेक प्रताप अजेय के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।

थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में, मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 619/2025 धारा 69 बीएनएस में वांछित अभियुक्त मुकेश पुत्र स्व. देवेन्द्र (उम्र लगभग 28 वर्ष), निवासी ग्राम सरीफापुर, थाना कोतवाली, जिला कन्नौज को पाल चौराहा अंडरपास के नीचे से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तारी टीम में शामिल अधिकारी:

प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र प्रताप सिंह

उपनिरीक्षक दिनेश कुमार सिंह

आरक्षी संतोष कुमार

पुलिस का कहना है कि अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई की जा रही है, ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके और कानून व्यवस्था मजबूत हो।