Tuesday, 15 September 2026 | 3:22 AM
उत्तर प्रदेश

कन्नौज: दुष्कर्म के वांछित आरोपी मोनू शाक्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 अगस्त 2025 जनपद के थाना छिबरामऊ पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के गंभीर प्रकरण में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मोनू शाक्य
Share:
कन्नौज: दुष्कर्म के वांछित आरोपी मोनू शाक्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Read in your preferred language.

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 अगस्त 2025 जनपद के थाना छिबरामऊ पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के गंभीर प्रकरण में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मोनू शाक्य पुत्र राकेश शाक्य, निवासी ग्राम सरायदायम गंज, थाना छिबरामऊ, जनपद कन्नौज के रूप में हुई है। अभियुक्त की उम्र लगभग 28 वर्ष है और उसके विरुद्ध थाना छिबरामऊ में मुकदमा संख्या 155/25 धारा 3(5)/70(2)/352/351(2) बीएनएस व 5/6 पॉक्सो एक्ट के तहत गंभीर आरोप दर्ज हैं। पुलिस ने अभियुक्त को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में शामिल अधिकारी:

प्रभारी निरीक्षक विष्णुकान्त तिवारी

उपनिरीक्षक सत्यप्रकाश त्रिपाठी

कांस्टेबल सुनील कुमार

कांस्टेबल सतीश कुमार

पुलिस की इस तत्परता से जनपद में कानून-व्यवस्था को लेकर जनता का भरोसा और मजबूत हुआ है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराध करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।