Monday, 14 September 2026 | 11:44 PM
उत्तर प्रदेश

कन्नौज: ट्रिबिधि पावनी बैसाखी बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत सिकंदरपुर में भगवान बुद्ध और उनका धम्म के अंतर्गत भव्य कार्यक्रम संपन्न

(द दस्तक 24 न्यूज़), ट्रिबिधि पावनी बैसाखी बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत सिकंदरपुर जनपद कन्नौज में भगवान बुद्ध और उनका धम्म के अंतर्गत भव्य कार्यक्रम संपन्न हुआ। आयोजक मंडल जिसमें रजनीश, अमित, अनिल कुमार, शैलेंद्र कुमार प्रमुख थे, नए संपूर्ण ऊर्जा और क्षमता के साथ कार्यक्रम को भव्य बना
Share:
कन्नौज: ट्रिबिधि पावनी बैसाखी बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत सिकंदरपुर में भगवान बुद्ध और उनका धम्म के अंतर्गत भव्य कार्यक्रम संपन्न
Read in your preferred language.

(द दस्तक 24 न्यूज़), ट्रिबिधि पावनी बैसाखी बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत सिकंदरपुर जनपद कन्नौज में भगवान बुद्ध और उनका धम्म के अंतर्गत भव्य कार्यक्रम संपन्न हुआ। आयोजक मंडल जिसमें रजनीश, अमित, अनिल कुमार, शैलेंद्र कुमार प्रमुख थे, नए संपूर्ण ऊर्जा और क्षमता के साथ कार्यक्रम को भव्य बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। शाम पांच से पूज्य भंते  द्वारा विधिवत भगवान बुद्ध की पूजा अर्चना की गई तत्पश्चात उन्होंने भगवान बुद्ध के पंचशील आर्य सत्य आदि का सुंदर व्याख्यान दिया।  कवि तथा पर्यावरण प्रहरी हरि गोविंद शाक्य हरि ने भी भगवान बुद्ध को प्रणाम करते हुए उनके जीवन दर्शन तथा सिद्धांतों पर मुक्तक, गीत आदि प्रस्तुत किया तथा लोगों को भगवान बुद्ध के बताएं रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया। आयोजक मंडल ने मंच पर पूज्य भंते सहित कवि हरगोविंद शाक्य को पंचशील पट्टा, प्रतीक चिन्ह फूल माला तथा बैज लगाकर सम्मानित किया। सभी लोगों को खीर का प्रसाद वितरित कराया गया। शाम को बुद्ध कथा का आयोजन किया गया। बुद्ध कथा वाचक श्याम सुंदर बौद्ध तथा बुद्ध कथा वाचिका राजेश्वरी बहुत ने संगीत में बुद्ध कथा का रसास्वादन कराया।  इससे पहले नगर पंचायत सिकंदरपुर के अध्यक्ष ठाकुर हरिहर सिंह द्वारा कार्यक्रम का उद्घाटन फीता काट करके किया गया। आयोजक मंडल ने पंचशील पगड़ी फूल मालाओं आदि से अध्यक्ष का स्वागत किया। अपने संबोधन में इस तरह के कार्यक्रम करने के लिए भरपूर सहयोग करने का वादा किया तथा बुद्ध मार्ग पर चलने के लिए लोगों को प्रेरित किया।  कार्यक्रम का सफल संचालन कवि हरि गोविंद शाक्य हरि  ने किया।  कार्यक्रम में मुख्य रूप से तारा चंद्र शाक्य, अमित, सियाराम ,रजनीश ,हुकुम सिंह कौशलेंद्र मनोज, राजीव, दिलीप कश्यप ,महेश चंद, सौरभ शाक्य, रजनीश ,लल्लू गुप्ता ,छोटे ठाकुर, सुदामा शाक्य, राजकिशोर राजेश शाक्य आदि भारी संख्या में महिलाएं तथा बच्चे भी उपस्थित रहे।