Tuesday, 15 September 2026 | 2:22 AM
उत्तर प्रदेश

कन्नौज : थाना समाधान दिवस में पहुंची दस शिकायतें दो का निस्तारण ?

इंदरगढ़ थाना परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया । जिसमें नायव तहसीलदार तिर्वा इंदरगढ़ थाना अध्यक्ष पारूल चौधरी ने पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनी। थाना अध्यक्ष पारूल चौधरी ने बताया की संपूर्ण समाधान दिवस में दस फरियादी अपनी-अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। जिनमें से छह राजस्व विभाग से संब
Share:
कन्नौज : थाना समाधान दिवस में पहुंची दस शिकायतें दो का निस्तारण ?
Read in your preferred language.

इंदरगढ़ थाना परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया । जिसमें नायव तहसीलदार तिर्वा इंदरगढ़ थाना अध्यक्ष पारूल चौधरी ने पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनी। थाना अध्यक्ष पारूल चौधरी ने बताया की संपूर्ण समाधान दिवस में दस फरियादी अपनी-अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। जिनमें से छह राजस्व विभाग से संबंधित और चार पुलिस विभाग से संबंधित समस्याएं रही। जिनमें से एक राजस्व और एक पुलिस संबंधित समस्या का निस्तारण कर दिया गया । शेष आठ समस्याओं को संबंधित अधिकारियों को देकर जल्द से जल्द निस्तारण करने की बात कही।

कन्नौज से संवाददाता पूनम शर्मा