Tuesday, 15 September 2026 | 2:40 AM
उत्तर प्रदेश

कन्नौज: विकास खण्ड गुगरापुर में खण्ड शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न ?

बीआरसी गुगरापुर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी गुगरापुर की अध्यक्षता में आयोजित मासिक बैठक में विकास खण्ड गुगरापुर के समस्त प्राथमिक/उच्च प्राथमिक एवं कम्पोजिट विद्यालयों के प्र.अ/इं. प्र.अ को निर्धारित समय सीमा में अपने विद्यालय को निपुण बनाने की चेतावनी दी गयी। एसआरजी संजीव कटियार ने विद्यालय के समस्त छात
Share:
कन्नौज:  विकास खण्ड गुगरापुर में खण्ड शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न ?
Read in your preferred language.

बीआरसी गुगरापुर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी गुगरापुर की अध्यक्षता में आयोजित मासिक बैठक में विकास खण्ड गुगरापुर के समस्त प्राथमिक/उच्च प्राथमिक एवं कम्पोजिट विद्यालयों के प्र.अ/इं. प्र.अ को निर्धारित समय सीमा में अपने विद्यालय को निपुण बनाने की चेतावनी दी गयी। एसआरजी संजीव कटियार ने विद्यालय के समस्त छात्र -छात्राओं का प्रत्येक माह के प्रथम सप्ताह में अनिवार्य रूप निपुण आंकलन करने हेतु निर्देशित किया। टीम एआरपी गुगरापुर सौरभ सैनी ने शिक्षक संदर्शिकाओं का नियमित प्रयोग करने,एआरपीसंदीप राजपूत ने गणित एवं विज्ञान किट के नियमित रूप से प्रयोग करने,एआरपी सुरेंद्र सिंह ने प्रिंट रिच सामग्री का नियमित रूप से प्रयोग करने हेतु बताया गया। इस अवसर पर विकास खण्ड गुगरापुर के प्र.अ/इं. प्र.अ एवं नोडल शिक्षक संकुल उपस्थित रहे।

कन्नौज से संवाददाता पूनम शर्मा