Monday, 14 September 2026 | 11:40 PM
उत्तर प्रदेश

कन्नौज: महिला विकास केन्द्र संस्था द्वारा गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी सुशीला देवी गर्ल्स इंटर कालेज की तीन छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया

कन्नौज | महिला विकास केन्द्र संस्था द्वारा गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी सुशीला देवी गर्ल्स इंटर कालेज की तीन छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया | कु. शांभवी मिश्रा पुत्री मंजू - आशीष जिसने इंटर कक्षा में विद्यालय में सर्वाधिक अंक प्राप्त किए व प्रदेश में आठवां स्थान प्राप्त किया उसे व संगिन
Share:
कन्नौज:  महिला विकास केन्द्र संस्था द्वारा गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी सुशीला देवी गर्ल्स इंटर कालेज की तीन छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया
Read in your preferred language.

कन्नौज | महिला विकास केन्द्र संस्था द्वारा गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी सुशीला देवी गर्ल्स इंटर कालेज की तीन छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया |
कु. शांभवी मिश्रा पुत्री मंजू - आशीष जिसने इंटर कक्षा में विद्यालय में सर्वाधिक अंक प्राप्त किए व प्रदेश में आठवां स्थान प्राप्त किया उसे व संगिनी मौर्या पुत्री रेनू - दामोदर दास ने स्कूल में हाईस्कूल की परीक्षा में सर्वाधिक अंक पाने वाली छात्रा को मालती शुक्ला पुरस्कार से सम्मानित किया गया |
हिंदी दिवस के अवसर पर हाईस्कूल परीक्षा में हिंदी में सर्वाधिक अंक पाने वाली मानवी यादव पुत्री सुमन - सुशीला को ऋचा त्रिपाठी पुरस्कार से सम्मानित किया गया | सभी प्रतिभागियों को बेज लगाकर माला पहनाकर शाल उढ़ाकर सद साहित्य, सम्मान पत्र भेट कर गोल्ड मेडल के साथ 1100/- रुपए की नगद राशि भेट कर प्रोत्साहित किया गया |
संस्था की अध्यक्ष मधु शुक्ला ने कहा कि दस वर्षो से संस्था छात्राओं को इसी तरह प्रोत्साहित करती आ रही है | हिंदी दिवस के अवसर पर हिंदी को बढ़ावा देने के लिए इस तरह छात्रा को सम्मानित किया जिससे छात्राओं को प्रोत्साहन मिले और उनका मनोबल बढ़ |
इस अवसर पर संस्था महामंत्री अनीता सक्सेना, सुमन तिवारी, सरोज सिंह, कांति सैनी स्कूल की प्रधानाचार्या रीना कनौजिया सहित स्कूल की समस्त छात्राएं शिक्षिकाए उपस्थिति थी
कन्नौज से संवाददाता पूनम शर्मा