Tuesday, 15 September 2026 | 3:42 AM
भारत

कन्नौज: लगनशीलता का परिणाम है आईएसओ प्रमाण पत्र निरंजन त्रिवेदी

कन्नौज। सौरिख ब्लॉक को प्रदेश भर में पहला आई एस ओ प्रमाणित होने पर ब्लॉक कर्मचारियों एवम जनप्रतिनिधियों ने खंड विकास अधिकारी निरंजन त्रिवेदी का फूल मालाओं से स्वागत किया। प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष ओम प्रताप चौहान ने कहा कि आईएसआई प्रमाणपत्र अंतर्राष्ट्रीय गुणवत्ता एवं प्रबंधन का मानक है । सौरीख़ ब्लॉ
Share:
कन्नौज: लगनशीलता का परिणाम है आईएसओ प्रमाण पत्र निरंजन त्रिवेदी
Read in your preferred language.

कन्नौज। सौरिख ब्लॉक को प्रदेश भर में पहला आई एस ओ प्रमाणित होने पर ब्लॉक कर्मचारियों एवम जनप्रतिनिधियों ने खंड विकास अधिकारी निरंजन त्रिवेदी का फूल मालाओं से स्वागत किया। प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष ओम प्रताप चौहान ने कहा कि आईएसआई प्रमाणपत्र अंतर्राष्ट्रीय गुणवत्ता एवं प्रबंधन का मानक है । सौरीख़ ब्लॉक को यह प्रमाण पत्र मिलना गौरव का की बात है । ब्लाक अध्यक्ष संजय सिंह बैंस ने कहा कि इस उपलब्धि में खंड विकास अधिकारी एवम ब्लाक के सभी कर्मचारियों की अथक मेहनत रही है। प्रधान अवनीश कुमार सिंह बैंस ने कहा खंड विकास अधिकारी त्रिवेदी का कुशल प्रबंधन का गवाह है। आईएसओ प्राणपत्र खंड विकास अधिकारी ने स्वागत से अविभूत होकर कहा कि इस उपलब्धि हम सबकी लगनशीलता का परिणाम है। इस अवसर पर अतुल मिश्रा , गोपाल सिंह बैंस , विक्रम सिंह , मुनीश बाबू , पंकज कुमार , राजू यादव , अवनीश कुमार आदि उपस्थित रहे।

कन्नौज से संवाददाता पूनम शर्मा