Monday, 14 September 2026 | 11:57 PM
उत्तर प्रदेश

कन्नौज : यातायात सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया अभियान दी जानकारी ?

पुलिस अधीक्षक जनपद कन्नौज अमित कुमार आनंद के आदेश के क्रम में नवागत टीएसआई अरशद अली आज तिर्वा कस्बा पहुंचे तिर्वा पहुंचते ही टीएसआई अरशद अली ने मेडिकल चौराहा,ठठिया चौराहा,गांधी चौराहा, इंदरगढ़ तिराहा व अन्य चौराहा मार्गो में यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए भ्रमण किया।अभी कल ही छिबरामऊ में टीएसआ
Share:
कन्नौज : यातायात सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया अभियान दी जानकारी ?
Read in your preferred language.

पुलिस अधीक्षक जनपद कन्नौज अमित कुमार आनंद के आदेश के क्रम में नवागत टीएसआई अरशद अली आज तिर्वा कस्बा पहुंचे तिर्वा पहुंचते ही टीएसआई अरशद अली ने मेडिकल चौराहा,ठठिया चौराहा,गांधी चौराहा, इंदरगढ़ तिराहा व अन्य चौराहा मार्गो में यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए भ्रमण किया।अभी कल ही छिबरामऊ में टीएसआई अरशद अली ने 16 साल के बालक को जीटी रोड पर कंटेनर चलते हुए पकड़ा था । जिस पर जुर्माना करके वाहन को भी सीज कर दिया था। टीएसआई ने आमजन से अनुरोध किया कि सड़क किनारे वाहन को न खड़ा करें। नशे की हालत में वाहन को ना चलाएं। तेज गति में वाहन को ना चलाएं। दो पहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट का प्रयोग करें,चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें। अन्यथा नियमों का उल्लंघन करने पर यातायात पुलिस आप पर जुर्माना कर सकती है।टीएसआई द्वारा आज पहले दिन ही एक वाहन को सीज कर कोतवाली तिर्वा में खड़ा किया गया वही 10 अन्य वाहनों के चालान की कार्रवाई की गई।

कन्नौज से संवाददाता पूनम शर्मा