Tuesday, 15 September 2026 | 2:24 AM
उत्तर प्रदेश

कन्नौज: धूमधाम से हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन, भक्तों ने गजानन को दी विदाई

ठठिया बड़ी धूमधाम से मगलवार के दिन श्रद्धालुओं द्वारा श्री गणेश भगवान की प्रतिमा जयकारों के साथ किया विसर्जन गणेश जी को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह रहा गणपति बप्पा मोरया और अगले बरस तुम जल्दी आना… के जयकारे लगते रहे ढोल नगाड़े के साथ श्रद्धालुओं ने काफी श्रद्धा और उत्साह के साथ लोगों ने एक-दूसरे को
Share:
कन्नौज:  धूमधाम से हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन, भक्तों ने गजानन को दी विदाई
Read in your preferred language.

ठठिया बड़ी धूमधाम से मगलवार के दिन श्रद्धालुओं द्वारा श्री गणेश भगवान की प्रतिमा जयकारों के साथ किया विसर्जन गणेश जी को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह रहा गणपति बप्पा मोरया और अगले बरस तुम जल्दी आना… के जयकारे लगते रहे ढोल नगाड़े के साथ श्रद्धालुओं ने काफी श्रद्धा और उत्साह के साथ लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल भी लगाया।भक्तगण नाचते- झूमते नजर आये इस दौरान भक्तों ने नम आंखों से गजानन की प्रतिमा को प्रवाहित किया।इस अवसर पर गणेश कमेटी ठठिया के लोगों ने गणेश महोत्सव के अंतिम दिन मगलवार को गणेश जी की पूजा अर्चना के बाद विसर्जन यात्रा निकाली । विसर्जन यात्रा मुख्य मार्गों से होते हुए श्रद्धालु अपने आराध्य को लेकर नदी पर पहुंचे। तो उनके साथ सेल्फ़ी लेने का दौर शुरू हो गया श्रद्धालुओं और गणेश कमेटी ठठिया के पदाधिकारियों ने विघ्नहर्ता की मूर्ति को विसर्जित किया।

कन्नौज से संवाददाता पूनम शर्मा