Tuesday, 15 September 2026 | 12:25 AM
उत्तर प्रदेश

कन्नौज : स्वास्थ्य विभाग ने गांव में लगाया कैंप

जनपद कन्नौज के ग्राम सतवारी में बुखार से पीड़ित मरीजों के लिए प्रभारी चिकित्साधिकारी जलालाबाद के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में कैंप लगाया । जिसमें काफी भीड़ एकत्रित हो गई । लगभग 90 लोगों का कैंप में चेकअप किया गया। जिसमे लगभग 50 लोग बुखार से पीड़ित थे । इन लोगों का डेंगू ,मलेरिया,टाइ
Share:
कन्नौज : स्वास्थ्य विभाग ने गांव में लगाया कैंप
Read in your preferred language.

जनपद कन्नौज के ग्राम सतवारी में बुखार से पीड़ित मरीजों के लिए प्रभारी चिकित्साधिकारी जलालाबाद के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में कैंप लगाया । जिसमें काफी भीड़ एकत्रित हो गई । लगभग 90 लोगों का कैंप में चेकअप किया गया। जिसमे लगभग 50 लोग बुखार से पीड़ित थे । इन लोगों का डेंगू ,मलेरिया,टाइफाइड आदि बीमारियों का चेकअप किया गया। जिसमे सभी लोग नेगेटिव पाए गए ।चिकित्साधिकारी से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि कैंप लगवाकर मरीजों परीक्षण किया गया। जिसमे सभी मरीजों दवा वितरित की गई। इस मौके स्वास्थ्यविभाग की तरफ से डॉ. इरफाक हुसैन निर्मेश कुमार,शशांक कटियार और प्रेमलता आदि लोग मौजूद रहे।

कन्नौज से संवाददाता पूनम शर्मा