Monday, 14 September 2026 | 11:40 PM
भारत

कन्नौज: लकड़ी की गुमटी में लगी आग नगदी समेत सामान जला

कन्नौज। लकड़ी की गुमटी में अचानक आग लग गई। आग लगने से आसपास हड़कंप मच गया। जब तक आग बुझाई तब तक गुमटी के आसपास ठिलिया सहित अमित कटिहार का रेस्टोरेंट का काउंटर भी जल गया। आग बुझाने पर लोगों ने राहत की सांस ली। कन्नौज के जसोदा कस्बा के गंगा रोड पर राजकुमार पुत्र कोतवाल की लकड़ी की गुमटी में अचानक आग ल
Share:
कन्नौज:  लकड़ी की गुमटी में लगी आग नगदी समेत सामान जला
Read in your preferred language.

कन्नौज। लकड़ी की गुमटी में अचानक आग लग गई। आग लगने से आसपास हड़कंप मच गया। जब तक आग बुझाई तब तक गुमटी के आसपास ठिलिया सहित अमित कटिहार का रेस्टोरेंट का काउंटर भी जल गया। आग बुझाने पर लोगों ने राहत की सांस ली। कन्नौज के जसोदा कस्बा के गंगा रोड पर राजकुमार पुत्र कोतवाल की लकड़ी की गुमटी में अचानक आग लग गई। आग लगकर जलने लगी। आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। बड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। आग बुझने पर लोगों ने राहत की सांस ली। तब तक गुमटी में रखा नगदी समेत सामान जल गया। वही आग से पड़ोस में खड़ी ठिलिया सहित अमित कटियार का रेस्टोरेंट में लगा काउंटर भी जल गया। आसपास के लोगों ने मिट्टी पानी डालकर किसी तरह आग पर काबू पाया।

कन्नौज से संवाददाता पूनम शर्मा