Tuesday, 15 September 2026 | 3:44 AM
उत्तर प्रदेश

कन्नौज: कन्नौज के पाल चौराहे के निकट तिर्वा रोड पर लोडर में लगी आग धू धू कर जला

कन्नौज। कन्नौज सदर कोतवाली क्षेत्र के पाल चौराहा के निकट तिर्वा रोड पर खड़े लोडर में अचानक आग लग गई। जब तक चालक कुछ समझ पता तब तक पूरी गाड़ी में धुआं ही धुआं उठने लगा और देखते ही देखते धू धू कर जलने लगी। घटना को देख राहगीरों का ताता लग गया।घटना की जानकारी मिलते ही पाल चौराह की पुलिस घटना स्थल पर पहु
Share:
कन्नौज:   कन्नौज के पाल चौराहे के निकट तिर्वा रोड पर लोडर में लगी आग धू धू कर जला
Read in your preferred language.

कन्नौज। कन्नौज सदर कोतवाली क्षेत्र के पाल चौराहा के निकट तिर्वा रोड पर खड़े लोडर में अचानक आग लग गई। जब तक चालक कुछ समझ पता तब तक पूरी गाड़ी में धुआं ही धुआं उठने लगा और देखते ही देखते धू धू कर जलने लगी। घटना को देख राहगीरों का ताता लग गया।घटना की जानकारी मिलते ही पाल चौराह की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची।सिपाही सचिन पाल ने यातायात व्यवस्था सुचारू रूप चालू कराया हैं। सदर कोतवाली क्षेत्र के शेखपुरा मोहल्ला निवासी छोटे कुरैशी का लीडर लेकर ड्राइवर शहजाद तिर्वा जा रहा था। लीडर पर भैंस लदी थी। चालक ने पाल चौराहा के पास पान मसाला लेने के लिए लोडर को साइड में खड़ा कर दिया। अचानक लीडर से धुआं उठने लगा। जब तक कुछ समझ पाता तब तक आग लग गई। वहीं कई लोग तमाशा देखने लगे। लोडर धू धू कर जलने लगा। आसपास के लोगों की माने तो शार्ट सर्किट से आग लगने का अनुमान लगाया जा रहा है।

कन्नौज से संवाददाता पूनम शर्मा