Monday, 14 September 2026 | 11:01 PM
भारत

कन्नौज: गुरसहायगंज के बाजार में मिला नकली साबुन

कन्नौज। गुरसहायगंज के बाजार में लंबे समय से नकली साबुन का कारोबार चल रहा था । कंपनी की टीम ने पुलिस के सहयोग से छापेमारी करके नकली साबुन बरामद किया है। मामले में कंपनी के अधिकारी वैधानिक कार्रवाई की बात कर रहे हैं। सोमवार की दोपहर जय साबुन कंपनी के फील्ड मैनेजर विजय प्रताप सिंह ने कंपनी के लोगों की
Share:
कन्नौज: गुरसहायगंज के बाजार में मिला नकली साबुन
Read in your preferred language.

कन्नौज। गुरसहायगंज के बाजार में लंबे समय से नकली साबुन का कारोबार चल रहा था । कंपनी की टीम ने पुलिस के सहयोग से छापेमारी करके नकली साबुन बरामद किया है। मामले में कंपनी के अधिकारी वैधानिक कार्रवाई की बात कर रहे हैं। सोमवार की दोपहर जय साबुन कंपनी के फील्ड मैनेजर विजय प्रताप सिंह ने कंपनी के लोगों की टीम के साथ गुरसहायगंज बाजार में छापेमारी की। कंपनी के टीम ने पुलिस का भी सहयोग लिया। छापेमारी में तिर्वा रोड स्थित एक दुकान पर राजन गुप्ता बैठे मिले। यहां कंपनी के लोगों ने 5 गत्ते साबुन के लिए। जांच पड़ताल के बाद कंपनी की टीम ने साबुन को नकली पाया। इसके बाद रेलवे रोड स्थित गोविंद गुप्ता की दुकान से जय साबुन खरीदा। उनकी दुकान पर 12 बट्टी साबुन की नकली पाई गई। नकली साबुन बरामद होने और छापेमारी से शहर के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कंपनी के फील्ड मैनेजर ने बताया कि यहां के बाजार में नकली साबुन बिक्री की काफी लंबे समय से सूचना मिल रही थी। इस लिए यहां छापेमारी की गई है। मामले में पुलिस को तहरीर देकर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

कन्नौज से संवाददाता पूनम शर्मा