Tuesday, 15 September 2026 | 12:38 AM
उत्तर प्रदेश

कन्नौज : दोपहर तक नहीं पहुंचते ब्लॉक के कर्मचारी , अति पिछड़ा ब्लॉक हुआ साबित

हसेरन। कस्बा के ब्लॉक मुख्यालय परिसर में सन्नाटा पसरा दिखाई दे रहा है। फरियादि अपनी फरियाद लेकर पहुंचते हैं। लेकिन ब्लॉक में कर्मचारी दोपहर तक नहीं आते है। कई लोग उदास होकर अपने घर लौट जाते हैं। हसेरन ब्लॉक को अति पिछड़ा ब्लॉक कहा जाता है। जहां अधिकारी और कर्मचारियों की मौज होती दिखाई दे रही है। मंग
Share:
कन्नौज : दोपहर तक नहीं पहुंचते ब्लॉक के कर्मचारी , अति पिछड़ा ब्लॉक हुआ साबित
Read in your preferred language.


हसेरन। कस्बा के ब्लॉक मुख्यालय परिसर में सन्नाटा पसरा दिखाई दे रहा है। फरियादि अपनी फरियाद लेकर पहुंचते हैं। लेकिन ब्लॉक में कर्मचारी दोपहर तक नहीं आते है। कई लोग उदास होकर अपने घर लौट जाते हैं। हसेरन ब्लॉक को अति पिछड़ा ब्लॉक कहा जाता है। जहां अधिकारी और कर्मचारियों की मौज होती दिखाई दे रही है। मंगलवार दोपहर तक ब्लॉक परिसर में खाली पड़ी कुर्सी और परिसर में सन्नाटा पसरा दिखाई दे रहा है। कर्मचारी अपने मनमानी के चलते समय से नहीं पहुंच रहे हैं। कहीं ना कहीं लापरवाही का आलम अंधेर सिर चढ़कर बोल रहा है। अधिकारी हो या कर्मचारी समय पर नहीं पहुंच रहे हैं। ब्लॉक में सचिव की मनमानी का खेल निरंतर चलता दिखाई दे रहा है। जब मन होता है तब ब्लॉक पहुंचते हैं जब मन नहीं होता है तो ताला लगा कर छुट्टी मार देते है। कस्बा निवासी राम प्रकाश ने बताया जन्म प्रमाण पत्र के लिए कई बार सचिव के कमरे के चक्कर काट चुके हैं। जब आते हैं तब सचिव नहीं मिलते हैं। सद्ददन मिश्रा ने बताया दो दिन से हम परिवार रजिस्टर की नकल के लिए ब्लॉक पहुंचते हैं। सोमवार दोपहर पहुंचे तो सचिव ओम प्रकाश यादव ने अलमारी की चाबी न होने का हवाला देते हुए टहल दिया। मंगलवार समय 11:00 बजे पहुंचने की बात कही। जब हम आज 11:30 बजे पहुंचे तो उनके कमरे में ताला लटका मिला। जब ग्राम पंचायत हसेरन के सचिव से फोन किया तो उनका फोन बंद जा रहा था।

कन्नौज से संवाददाता पूनम शर्मा