Tuesday, 15 September 2026 | 5:50 AM
उत्तर प्रदेश

कन्नौज : बिजली विभाग ने चलाया सघन चेकिंग अभियान मचा हड़कंप

जनपद कन्नौज के नगर सौरिख में बिजली विभाग की दो टीमो ने नगर के अलग अलग मोहल्लों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। जैसे ही बिजली विभाग की टीमें चेकिंग के लिये नगर में घुसी। लोगो को भनक लगते ही नगर में हड़कम्प मच गया। बिजली विभाग के एक्सचीएन आर के भारती ने सौरिख उपखण्ड के नए एसडीओ अरविन्द कुमार व जेई सुनील क
Share:
कन्नौज : बिजली विभाग ने चलाया सघन चेकिंग अभियान मचा हड़कंप
Read in your preferred language.

जनपद कन्नौज के नगर सौरिख में बिजली विभाग की दो टीमो ने नगर के अलग अलग मोहल्लों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। जैसे ही बिजली विभाग की टीमें चेकिंग के लिये नगर में घुसी। लोगो को भनक लगते ही नगर में हड़कम्प मच गया। बिजली विभाग के एक्सचीएन आर के भारती ने सौरिख उपखण्ड के नए एसडीओ अरविन्द कुमार व जेई सुनील कुमार व लाइन मैन साधु, राजीव,अतुल, धीरेन्द्र, इंद्रेश को साथ लेकर नगर के कई मोहल्लों में बकाया वसूली की व दस हजार से अधिक के बकायेदारो के कनेक्शन काटे। वही दूसरी टीम में एसडीओ सन्तराम के साथ लाइनमैन रामपाल,आलोक,अजय,शिवा,सुमिता आदि के साथ कई मोहल्लों में जाकर सघन चेकिंग अभियान चलाया। बिजली विभाग के चेकिंग अभियान से नगर में हड़कम्प मचा रहा। बिजली विभाग के जेई सुनील कुमार ने बताया की इस चेकिंग अभियान में लगभग सत्तर से अस्सी कनेक्शन काटे गए और लगभग बारह से तेरह लाख रुपये की वसूली हुई ।

कन्नौज से संवाददाता पूनम शर्मा