Tuesday, 15 September 2026 | 7:13 AM
उत्तर प्रदेश

कन्नौज : यातायात उपकरणों की प्रदर्शनी लगाकर जिलाधिकारी ने किया अवलोकन

यातायात माह के दृष्टिगत पुलिस लाइन्स मनोरंजन हाल में यातायात उपकरणों की लगायी गयी प्रदर्शनी का जिलाधिकारी ने किया अवलोकन। जनपद में चलाये जा रहे यातायात माह के क्रम में पुलिस लाइंस कन्नौज के मनोरंजन हॉल में यातायात जागरूकता कैंप का भी आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न यातायात उपकरणों की प्रदर्शनी लगाई ग
Share:
कन्नौज : यातायात उपकरणों की प्रदर्शनी लगाकर जिलाधिकारी ने किया अवलोकन
Read in your preferred language.

यातायात माह के दृष्टिगत पुलिस लाइन्स मनोरंजन हाल में यातायात उपकरणों की लगायी गयी प्रदर्शनी का जिलाधिकारी ने किया अवलोकन। जनपद में चलाये जा रहे यातायात माह के क्रम में पुलिस लाइंस कन्नौज के मनोरंजन हॉल में यातायात जागरूकता कैंप का भी आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न यातायात उपकरणों की प्रदर्शनी लगाई गई जिसका अवलोकन जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल व पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद द्वारा किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने स्कूलों/कॉलेजों के छात्र/छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स एवं अन्य उपस्थित लोगों को यातायात के नियमों के बारे में जानकारी दी गयी तथा सभी को यातायात नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित किया। कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन में यातायात के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सड़क सुरक्षा को प्रोत्साहित करना है। यह आयोजन नागरिकों को सड़क सुरक्षा की दिशा में मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण कदम है।

कन्नौज से संवाददाता पूनम शर्मा