Tuesday, 15 September 2026 | 4:20 AM
उत्तर प्रदेश

कन्नौज: खेत में भरे पानी को लेकर दो पक्षों में विवाद , चले लाठी डंडे

कन्नौज। दो पक्षों में खेत में पानी को लेकर कहा सुनी हो गई। विवाद बढ़ता गया दोनों पक्षों ने लाठी डंडों से एक दूसरे पर हमला बोल दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। कन्नौज जिले के गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र
Share:
कन्नौज: खेत में भरे पानी को लेकर दो पक्षों में विवाद , चले लाठी डंडे
Read in your preferred language.

कन्नौज। दो पक्षों में खेत में पानी को लेकर कहा सुनी हो गई। विवाद बढ़ता गया दोनों पक्षों ने लाठी डंडों से एक दूसरे पर हमला बोल दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। कन्नौज जिले के गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के अनौगी के पास बदलेपुरवा गांव मे गुरुवार दोपहर खेत में पानी भर होने को लेकर दोनों पक्षों में कहा सुनी हो गई। विवाद बढ़ता गया दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। आपस में लाठी डंडे चलने लगे। लाठी डंडे चलने का वीडियो बनकर किसी ने वायरल कर दिया। दोनों पक्षों ने अपनी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने मामला पंजीकृत कार्यवाही शुरू कर दी।

कन्नौज से संवाददाता पूनम शर्मा