Monday, 14 September 2026 | 11:39 PM
उत्तर प्रदेश

कन्नौज : असमर्थ पड़े गोवंश को उपचार करवा कर भिजवाया गौशाला ?

विश्व हिंदू महासंघ के जिला अध्यक्ष बादाम सिंह कठेरिया ने तड़पते गोवंश को देखकर रोज जताते हुए उपचार करवा कर नजदीकी गौशाला भिजवाया। वहीं सड़कों पर आज भी कई गोवंश घूमते दिखाई दे रहे है। कुछ गोवंशों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। जनपद कन्नौज में कई गौशालाएं चलाई जा रही है। खानापूर्ति के नाम पर ही कार्य हो
Share:
कन्नौज : असमर्थ पड़े गोवंश को उपचार करवा कर भिजवाया गौशाला ?
Read in your preferred language.

विश्व हिंदू महासंघ के जिला अध्यक्ष बादाम सिंह कठेरिया ने तड़पते गोवंश को देखकर रोज जताते हुए उपचार करवा कर नजदीकी गौशाला भिजवाया। वहीं सड़कों पर आज भी कई गोवंश घूमते दिखाई दे रहे है। कुछ गोवंशों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। जनपद कन्नौज में कई गौशालाएं चलाई जा रही है। खानापूर्ति के नाम पर ही कार्य हो रहा है। पूरे जनपद में जगह-जगह गोवंश देखे जा सकते है। जनपद कन्नौज के हसेरन ब्लाक के अंतर्गत ग्राम पंचायत हसेरन में सड़क पर तड़पते गोवंश की सूचना मिलते ही पूर्व कानपुर मंडल प्रभारी भानु प्रताप सिंह राजावत की अगवाई में विश्व हिंदू महासंघ जनपद कन्नौज की टीम ने उच्च अधिकारियों की सहायता से गोवंश को सुरक्षित गौशाला में भिजवाया तथा उपचार भी करवाया। गौ रक्षा जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह सेंगर अपनी टीम के साथ तड़पते गोवंश के पास पहुंचे। पूर्व कानपुर मंडल प्रभारी व प्रदेश कार्य समिति सदस्य भानु प्रताप सिंह राजावत ने कहा गोवंश के प्रति लापरवाही करते जिम्मेदार लोग अपना सुधार करें नहीं तो होगी कार्रवाई। कन्नौज जिलाध्यक्ष बादाम सिंह कठेरिया ने जिम्मेदारों पर नाराजगी जताते हुए कहा यदि गोवंश सुरक्षित नहीं है। परम गौरक्ष पीठाधीश्वर पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज की छवि धूमिल करने वालों पर कार्रवाई होगी। अनिल कठेरिया जिला मंत्री डॉक्टर लाखन सिंह राजपूत जिला प्रभारी , पूर्व जिलाध्यक्ष दीपक चौहान ,संदीप यादव , आशुतोष सिंह सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

कन्नौज से संवाददाता पूनम शर्मा