Tuesday, 15 September 2026 | 7:20 AM
उत्तर प्रदेश

कन्नौज : ट्रैक्टर में साइकिल सवार को मारी टक्कर मौत ?

सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बजरिया शेखाना निवासी इमरान (50) साइकिल से तिर्वा क्रासिंग पर बने ब्रिज से तिर्वा रोड की ओर जा रहे थे।जैसे ही वह धीरा ताल के सामने पहुंचे,तभी एक बाइक की टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर गए। तभी वहां बिजली विभाग का सामान लादकर जा रहा ट्रैक्टर तेजी से आ गया।ड्राइवर कुछ समझ पा
Share:
कन्नौज : ट्रैक्टर में साइकिल सवार को मारी टक्कर मौत ?
Read in your preferred language.

सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बजरिया शेखाना निवासी इमरान (50) साइकिल से तिर्वा क्रासिंग पर बने ब्रिज से तिर्वा रोड की ओर जा रहे थे।जैसे ही वह धीरा ताल के सामने पहुंचे,तभी एक बाइक की टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर गए। तभी वहां बिजली विभाग का सामान लादकर जा रहा ट्रैक्टर तेजी से आ गया।ड्राइवर कुछ समझ पाता,तब तक ट्रैक्टर ने साइकिल सवार को कुचल दिया।इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। एक्सीडेंट की जानकारी मिलते ही सरायमीरा चौकी इंचार्ज अजब सिंह वहां पहुंच गए। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर कर इमरान के शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया और फिर ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त की।एक्सीडेंट करने वाले ट्रैक्टर को पुलिस ने बरामद कर लिया है।

कन्नौज से संवाददाता पूनम शर्मा