Tuesday, 15 September 2026 | 12:24 AM
भारत

कन्नौज: इत्र नगरी के देवी मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़

कन्नौज।नवरात्रि की अष्टमी पर मॉं भगवती के दर्शनार्थ हेतु इत्रनगरी के देवी मन्दिरों में गुरुवार को भारी भीड़ जुटी।श्रद्धालुओं ने मॉं दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि व सौभाग्य की कामना की।इस दौरान शहर स्थित मॉं फूलमती देवी मंदिर,मकरन्द नगर स्थित सिद्धपीठ मां सिंह वाहिनी देव
Share:
कन्नौज: इत्र  नगरी के देवी मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़
Read in your preferred language.

कन्नौज।नवरात्रि की अष्टमी पर मॉं भगवती के दर्शनार्थ हेतु इत्रनगरी के देवी मन्दिरों में गुरुवार को भारी भीड़ जुटी।श्रद्धालुओं ने मॉं दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि व सौभाग्य की कामना की।इस दौरान शहर स्थित मॉं फूलमती देवी मंदिर,मकरन्द नगर स्थित सिद्धपीठ मां सिंह वाहिनी देवी मन्दिर,मां भद्रकाली मंदिर,काली दुर्गा मन्दिर, क्षेमकली मन्दिर, चौधरी सराय स्थित बाबा मनकामेश्वर मंदिर,भुजिया देवी मंदिर, तिर्वा स्थित माता अन्नपूर्णा देवी मन्दिर,नगर कोट स्थित मां राजेश्वरी पीताम्बरा मन्दिर समेत अन्य देवी मन्दिरों में भोर होते ही श्रद्धालुओं की कतार लगने लगी। देवी मां के भक्तों ने माता रानी के आठवें स्वरूप की पूजा अर्चना कर आर्शीवाद प्राप्त किया।सन्मार्ग सन्था के तत्वाधान में एसबीएस इण्टर कालेज के खेल मैदान में मां दुर्गा उत्सव पाण्डाल में श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराते हुए कथा व्यास कौशल किशोर महाराज ने बताया कि मॉं गौरी के दिव्य स्वरूप का ध्यान हमारे गुण, कर्म ,स्वभाव को परिष्कृत करके हमारे व्यक्तित्व व कृतित्व को श्रेष्ठ से श्रेष्ठतम बनाता है। स्वाध्याय व चिंतन मनन में प्रवृत्त करके हमारी सोई हुई शक्तियों को भी जागरूक करता है। वहीं मोहल्ला सिपाही ठाकुर में मां दुर्गा उत्सव पाण्डाल में आयोजित श्रीराम कथा का संगीतमयी वर्णन सुनकर भक्तगण भाव विभोर हो गये।चौधरी सराय स्थित बाबा मनकामेश्वर मन्दिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतार लगी रही।श्रद्धालुओं ने माता रानी के आठवें स्वरूप की पूजा अर्चना कर आर्शीवाद प्राप्त किया। नवरात्रि के आठवें दिन महागौरी की उपासना का विधान है।इनकी शक्ति अमोघ और फलदायिनी है।दुर्गाष्टमी पर सारा शहर मां शक्ति की महिमा व भक्ति में सराबोर नजर आ रहा है।नवरात्रि के आठवें दिन महागौरी की उपासना का विधान है।इनकी शक्ति अमोघ और फलदायिनी है। दुर्गाष्टमी पर सारा शहर मां शक्ति की महिमा व भक्ति में सराबोर नजर आ रहा है। फूलमती मंदिर सहित शहर के अन्य देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ सुबह तड़के से लगी रही। वहीं सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखा।

कन्नौज से संवाददाता पूनम शर्मा