Tuesday, 15 September 2026 | 12:00 PM
उत्तर प्रदेश

कन्नौज : माँ भगवती विशाल जागरण में उमड़ी भीड़

हसेरन। कस्बा के प्राचीन राम जानकी मंदिर पर बीती रात मां भगवती के विशाल जागरण में भक्तों की भीड़ लगी रही। भक्ति मय गीतों पर भक्त झूमते नजर आए। बाहर से आए कलाकारों ने सुंदर भजन की प्रस्तुति की। भजन सुनकर भक्त झूम उठे। कानपुर से सुरजीत अलबेला ने पत्थर की राधा प्यारी पत्थर के कृष्ण मुरारी , हर घर में गू
Share:
कन्नौज : माँ भगवती विशाल जागरण में उमड़ी भीड़
Read in your preferred language.

हसेरन। कस्बा के प्राचीन राम जानकी मंदिर पर बीती रात मां भगवती के विशाल जागरण में भक्तों की भीड़ लगी रही। भक्ति मय गीतों पर भक्त झूमते नजर आए। बाहर से आए कलाकारों ने सुंदर भजन की प्रस्तुति की। भजन सुनकर भक्त झूम उठे। कानपुर से सुरजीत अलबेला ने पत्थर की राधा प्यारी पत्थर के कृष्ण मुरारी , हर घर में गूंजेगा एक ही नारा एक ही नाम जय श्री राम के मधुर भजन सुन भक्त झूम उठे। वही दिल्ली से आई भजन गायक अवनी भारद्वाज ने समा बांध दी। लाल लाल चुनरी सितारों वाली जिसे ओढ़ कर आई मां शेरावाली का भजन गाकर भक्त भाव विभोर हो गए। अमित सांवरिया झांकी ग्रुप से मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की गई। भक्त जय माता दी के नाम की जयकारे से गूंज उठे। सुरक्षा को लेकर चौकी प्रभारी सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे ।कार्यक्रम में शनी गुप्ता ,जोनू अवस्थी , बड़े गुप्ता , हलचल , शाश्वत मिश्रा , अमन ठाकुर , शिवम गुप्ता , मंजय गुप्ता सहित भक्त मौजूद रहे।

कन्नौज से संवाददाता पूनम शर्मा