Tuesday, 15 September 2026 | 12:36 AM
उत्तर प्रदेश

कन्नौज:बाबू सिंह कुशवाहा ने अखिलेश यादव के समर्थन में जनसभा की

जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा जौनपुर से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी बनाये गए है, तो वही दूसरी और बाबू सिंह कुशवाहा अन्य लोकसभा सीटों पर भी चुनाव प्रचार कर रहे हैं| बाबू सिंह कुशवाहा ने उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समर्
Share:
कन्नौज:बाबू सिंह कुशवाहा ने अखिलेश यादव के समर्थन में जनसभा की
Read in your preferred language.

जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा जौनपुर से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी बनाये गए है, तो वही दूसरी और बाबू सिंह कुशवाहा अन्य लोकसभा सीटों पर भी चुनाव प्रचार कर रहे हैं| बाबू सिंह कुशवाहा ने उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समर्थन में जन अधिकार पार्टी और समाजवादी पार्टी की संयुक्त जनसभा की और बाबू सिंह कुशवाहा ने अपने भाषण के दौरान कहा कि यह चुनाव पहले की तरह का आम चुनाव नहीं है अबकी बार लोकसभा 2024 का चुनाव लोकतंत्र को बचने का भी चुनाव है| बाबू सिंह कुशवाहा ने INDIA गठबंधन के विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि एक तरफ INDIA गठबंधन के लोग है जो संविधान को बचाना चाहते है और एक तरफ भाजपा और उसके सहयोगी दल है जो संविधान को मिटाना चाहते है और लोकतंत्र को ख़त्म करना चाहते है, अपने जन संबोधन के दौरान बाबू सिंह कुशवाहा ने कन्नौज के लोगों से समाजवादी पार्टी से अखिलेश यादव के पक्ष में मतदान करने की अपील भी की|