Tuesday, 15 September 2026 | 3:30 AM
भारत

कन्नौज :अखिलेश यादव आप आ तो गए हो लेकिन मैदान छोड़कर मत भागना-केशव प्रसाद मौर्य

कन्नौज संवाददाता : कन्नौज लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक के के समर्थन में आए सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर ताना मारा और कहा की 2019 में मै भाजपा लोकसभा प्रत्याशी सुब्रत पाठक के समर्थन में जब कन्नौज की धरती पर आया तब उन्होंने सपा प्रत्याशी डिंपल
Share:
कन्नौज :अखिलेश यादव आप आ तो गए हो लेकिन मैदान छोड़कर मत भागना-केशव प्रसाद मौर्य
Read in your preferred language.

कन्नौज संवाददाता : कन्नौज लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक के के समर्थन में आए सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर ताना मारा और कहा की 2019 में मै भाजपा लोकसभा प्रत्याशी सुब्रत पाठक के समर्थन में जब कन्नौज की धरती पर आया तब उन्होंने सपा प्रत्याशी डिंपल यादव को हारने का काम किया था श्री मौर्य ने कहा की जितना मजा 2019 में डिंपल यादव को हराने में नहीं आया उतना मजा 2024 में अखिलेश यादव को हराने में आयेगा उन्होंने कहा कि 2019 में भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक के समर्थन में आकर जोरदार समर्थन किया था अब फिर कन्नौज लोकसभा में पुन: दुबारा भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक का समर्थन करने का मौका मिला और इस बार वह सपा प्रमुख अखिलेश यादव को पुर जोर से हराने की कोशिश करेंगे। जनसभा को संबोधित करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कहीं अखिलेश जी मैदान से डर के भाग न जाना इस बार कन्नौज पर फिर भाजपा की जीत होगी और इस बार सपा प्रमुख को हराने में अधिक मजा आएगा हमारे कार्यकर्ता घरघर जाकर एक एक वोट जोड़ने का काम करेंगे।और तीसरी बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बनाना है।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा अखिलेश यादव जो सबको साथ लेकर गठबंधन की बात करते हैं और पीडीए का नारा देते हैं वह पीडीए परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी है क्योंकि वह ज्यादा सपा टिकट अपने परिवार को ही देती है वहीं कांग्रेस बसपा और सपा के नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं और मोदी जी के कार्मा को आगे बढ़ा रहे हैं मोदी जी तीसरी बार फिर प्रधानमंत्री बनेंगे और 2019 में 300 पार का नारा दिया था तब 303 सीटें मिली और इस बार 400 पर पहुंचना है