Tuesday, 15 September 2026 | 5:31 AM
मनोरंजन

सरकार द्वारा लाई गई अग्निपथ योजना का विरोध करने वाले को कंगना रनौत ने लगाई लताड़

'अग्निपथ' योजना का एलान किया गया है, जिसके तहत सेना में नौकरी पाने के नियमों में कई सारे बदलाव हुए हैं. जो युवाओं को उचित नहीं लगा है. इसी के विरोध में लगातार प्रर्दशन जारी है. जिसके पक्ष में बॉलीवुड में अपने बेबाक बयान से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने प्रर्दशनकारियों को ल
Share:
सरकार द्वारा लाई गई अग्निपथ योजना का विरोध करने वाले को कंगना रनौत ने लगाई लताड़
Read in your preferred language.

'अग्निपथ' योजना का एलान किया गया है, जिसके तहत सेना में नौकरी पाने के नियमों में कई सारे बदलाव हुए हैं.
जो युवाओं को उचित नहीं लगा है. इसी के विरोध में लगातार प्रर्दशन जारी है. जिसके पक्ष में बॉलीवुड में अपने बेबाक बयान से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने प्रर्दशनकारियों को लताड़ लगाई है. एक्ट्रेस के इस पोस्ट की खूब चर्चा हो रही है, जिसमें उन्होंने ये कहा है कि इजराइल में सेना प्रशिक्षण को बहुत ही अनिवार्य कर दिया गया है. उनके इस पोस्ट का कुछ लोगों ने सपोर्ट किया वहीं कुछ लोगों ने इसका विरोध किया है.
कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने अपने सोशल मीडिया में एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि 'इजराइल जैसे कई देशों ने अपने सभी युवाओं के लिए सेना प्रशिक्षण अनिवार्य कर दी है. इसके तहत हर युवा कुछ साल के लिए सेना में भर्ती होता है अनुशासन, राष्ट्रवाद जैसे जीवन मूल्यों को सीखता है. साथ ही यह जानने का प्रयास करता है कि अपने देश की सीमाओं की रक्षा करने के लिए इन शब्दों क्या अर्थ है. अग्निपथ का मकसद रोजगार देना या पैसा कमाने का साधन देना नहीं है. इसका अर्थ काफी गहरा है.

कंगना (Kangana Ranaut) ने आगे कहा 'पुराने दिनों में हर कोई गुरुकुल जाता था, यह लगभग ऐसा ही है. हालांकि अब उन्हें ऐसा करने के लिए भुगतान भी मिलेगा. ड्रग्स पबजी की लत की वजह से नष्ट हो रहे युवाओं को इस योजना की जरूरत है. इसके लिए सरकार की सराहना करनी चाहिए.