Tuesday, 15 September 2026 | 12:35 AM
मनोरंजन

कंगना रनौत हुईं सलमान खान की ईद पार्टी में पहुंचते ही ट्रोल, लोगों ने दे डाला गिरगिट का टैग

सलमान खान की ईद पार्टी से सामने आई तस्वीरें और वीडियो इस वक्त सुर्खियों में छाए हुए हैं। इस बार सलमान की बहन अर्पिता और जीजा आयुष शर्मा की ओर से ईद की पार्टी का आयोजन किया गया था। बीती रात अर्पिता के घर पर बॉलीवुड की तमाम हस्तियां पहुंची हुई थीं। इस पार्टी में बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी शिरकत
Share:
Read in your preferred language.

सलमान खान की ईद पार्टी से सामने आई तस्वीरें और वीडियो इस वक्त सुर्खियों में छाए हुए हैं। इस बार सलमान की बहन अर्पिता और जीजा आयुष शर्मा की ओर से ईद की पार्टी का आयोजन किया गया था। बीती रात अर्पिता के घर पर बॉलीवुड की तमाम हस्तियां पहुंची हुई थीं। इस पार्टी में बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी शिरकत की और अब सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। अपने बेबाकपन से कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अक्सर फैन्स का दिल जीतती रहती हैं। बीते कुछ सालों में कंगना रनौत ने लगातार इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों पर निशाना साधा है और इस लिस्ट में सलमान खान का नाम भी शामिल है। ऐसे में कंगना रनौत जिस अंदाज में ईद पार्टी में पहुंची हैं, लोग उनकी जमकर टांग खिंचाई कर रहे हैं।
सलमान खान की ईद पार्टी (Salman Khan Eid Party) में कंगना रनौत ने धमाकेदार एंट्री मारी और इस दौरान वह मीडिया फोटोग्राफर के सामने जमकर पोज मारती हुई भी नजर आईं। शरारा सूट में उनकी खूबसूरती देखते ही बन रही थी। पार्टी से सामने आए कंगना रनौत के वीडियो पर लोग मिला-जुला रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'धाकड़ की रिलीज करीब है और इसी वजह से कंगना को गिरगिट की तरह रंग बदलना पड़ा।' एक दूसरे यूजर ने लिखा है, 'अरे कंगना को एंट्री किसने दी?' कुछ लोग तो कंगना रनौत को गिरगिट तक कह रहे हैं। जहां एक ओर कंगना रनौत लगातार ट्रोल हो रही हैं वहीं उनके फैन्स तारीफों के पुल भी बांध रहे हैं।

बॉलीवुड के भाईजान की ईद में कई सितारे नजर आए। जैकलिन फर्नांडिस से लेकर बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल और कियारा आडवाणी समेत कई लोगों ने सलमान खान की ईद पार्टी की रौनक बढ़ाई। दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, करिश्मा कपूर, रितेश देशमुख-जेनेलिया डिसूजा और हिमेश रेशमिया समेत कई लोगों ने ईद की पार्टी की रौनक बढ़ाई।