Tuesday, 15 September 2026 | 3:40 AM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत : कलीनगर तहसील प्रशासन की ओर से बाढ़ से बचाव के लिए पुरी तैयारी ।

पूरनपुर : शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ ही बाढ़ का खतरा भी बढ़ रहा है। कलीनगर तहसील प्रशासन की ओर से बाढ़ से बचाव के लिए पहले से ही तैयारी कर ली गई हैं। बाढ़ चौकियों पर भी पूरी व्यवस्था मौजूद है। अब प्रशासन ने बाढ़ से बचाव के लिए सामग्री वितरित करना प्रारंभ कर दी है। रविवार को तहसीलदार वीरेंद्र क
Share:
पीलीभीत : कलीनगर तहसील प्रशासन की ओर से बाढ़ से बचाव के लिए पुरी तैयारी ।
Read in your preferred language.

पूरनपुर : शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ ही बाढ़ का खतरा भी बढ़ रहा है। कलीनगर तहसील प्रशासन की ओर से बाढ़ से बचाव के लिए पहले से ही तैयारी कर ली गई हैं। बाढ़ चौकियों पर भी पूरी व्यवस्था मौजूद है। अब प्रशासन ने बाढ़ से बचाव के लिए सामग्री वितरित करना प्रारंभ कर दी है। रविवार को तहसीलदार वीरेंद्र कुमार ने अपनी टीम के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। ग्राम पंचायत पुरैना तालुके महाराजपुर सहित ग्राम प्रधानों को बाढ़ से बचाव के लिए सामग्री वितरित की। बाढ़ बचाव के लिए लाइफ़ जैकेट, ट्यूब और पतवारें दीं गई। जिससे आपदा के समय पीड़ितों को सुरक्षा प्रदान हो सके। इसके अलावा सभी पांच बाढ़ चौकियों पर भी बचाव सामग्री उपलब्ध करा दी गई हैं। ग्रामीणों को जागरूक करने और बाढ़ से बचाव के लिए बाढ़ चौपालें भी लगाई जा रही हैं। तहसीलदार वीरेंद्र कुमार ने बताया कि लगातार सीमावर्ती क्षेत्र का दौरा किया जा रहा है। टीमें भी लगीं हैं।